Friday, August, 14,2026

राज्य अवैध निर्माणों को गिराने, नियमित करने के लिए नीति बनाने पर करें विचार

नई दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को सभी राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों से कहा कि वे देशभर में लंबे समय से मौजूद अनाधिकृत निर्माणों को नियमित करने या उन्हें गिराने के लिए एक समान नीति बनाने के अनुरोध वाले अभ्यावेदन पर विचार करें।

शीर्ष अदालत ने 'सेंटर फॉर लॉ एंड गुड गवर्नेस' की ओर से दायर उस जनहित याचिका पर सुनवाई से इनकार करते हुए यह आदेश दिया। इसमें केंद्र सरकार और सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को ऐसी नीति बनाने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया था, जिससे गरीबों के अनाधिकृत मकानों को बचाया जा सके। न्यायालय ने कहा कि यह मामला मुख्य रूप से राज्य सरकारों और स्थानीय अधिकारियों के नीतिगत दायरे में आता है। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की पीठ ने कहा कि हर राज्य में हालात और जमीनी हकीकत अलग-अलग होती है, इसलिए अदालत के लिए पूरे देश के वास्ते एक ही नीतिगत ढांचा तय करना न तो व्यावहारिक होगा और ना ही समझदारी भरा। पीठ ने कहा कि इस अदालत के लिए सभी राज्यों में लागू किया जाने वाला समान नीतिगत ढांचा तय करना मुश्किल और संभवतः समझदारी भरा भी नहीं होगा। हालांकि, उसने कहा कि राज्य और केंद्र शासित प्रदेश नई नीतियां बनाते समय या अपने मौजूदा ढांचे की समीक्षा करते समय याचिका में उठाए गए मुद्दों पर विचार कर सकते हैं। पीठ ने कहा कि हमें उम्मीद है कि संबंधित प्राधिकार ऐसे सभी मुद्दों पर उचित विचार करेंगे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery