Tuesday, May, 26,2026

माफी मांगें वादी और वकील: SC

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि हाई कोर्ट के न्यायाधीश इस शीर्ष अदालत के न्यायाधीशों से किसी भी तरह से कमतर नहीं हैं। इसी के साथ शीर्ष अदालत ने एक वादी और उसके वकीलों को तेलंगाना हाई कोर्ट के एक न्यायाधीश से बिना शर्त माफी मांगने का निर्देश दिया, जिनके खिलाफ उन्होंने अपमानजनक आरोप लगाए थे।
प्रधान न्यायाधीश बी आर गवई, न्यायाधीश के विनोद चंद्रन और न्यायाधीश अतुल एस चंदुरकर की पीठ ने कहा, हमने देखा है कि आजकल वकीलों के बीच अकारण उच्च न्यायालयों और निचली अदालतों के न्यायाधीशों की आलोचना करना एक चलन बन गया है। यह भी एक चलन बन गया है कि जब भी मामले में कोई राजनीतिक व्यक्ति शामिल होता है, तो यह माना जाता है कि याचिकाकर्ता को न्याय नहीं मिला है और वह स्थानांतरण की मांग करता है। पीठ ने कहा कि हाई कोर्ट के न्यायाधीशों को भी सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों के समान ही छूट प्राप्त है। सुप्रीम कोर्ट संबंधित विषय का स्वतः संज्ञान लेकर एक अवमानना याचिका पर सुनवाई कर रहा था। पीठ ने कहा कि हाई कोर्ट के न्यायाधीशों के खिलाफ आरोप अवमाननापूर्ण हैं और उन्हें माफ नहीं किया जा सकता।

पीठ ने यह भी दिया निर्देश

पीठ ने तेलंगाना उच्च न्यायालय के महापंजीयक को संबंधित न्यायाधीश के समक्ष मामले को फिर से खोलने का निर्देश दिया जो अंतिम आदेश पारित करेंगे। पीठ ने कहा कि मामले के दोबारा खुलने के एक हफ्ते के भीतर हाई कोर्ट के न्यायाधीश से माफीनामा दाखिल किया जाए और उसके बाद हाई कोर्ट के न्यायाधीश एक हफ्ते के भीतर माफीनामे पर निर्णय लेंगे।

यह है मामला

सुप्रीम कोर्ट में मौजूदा मामला एन पेड्डी राजू की स्थानांतरण याचिका से संबंधित है, जिसमें तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी के खिलाफ अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) अधिनियम के तहत एक आपराधिक मामले को खारिज करने वाले हाई कोर्ट के न्यायाधीश पर पक्षपातपूर्ण और अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाया गया था।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery