Monday, July, 27,2026

ईशा फाउंडेशन को राहत, कार्रवाई न करने का आदेश

नई दिल्ली: ईशा फाउंडेशन को राहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाई कोर्ट के उस आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया जिसमें पर्यावरण मानदंडों के कथित उल्लंघन को लेकर तमिलनाडु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (टीएनपीसीबी) के नोटिस को रद्द कर दिया गया था। न्यायालय ने ईशा फाउंडेशन के योग एवं ध्यान केंद्र के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने का आदेश दिया।

न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायाधीश एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने कोयंबटूर में वेल्लियांगिरी पर्वतीय क्षेत्र में बिना पूर्व पर्यावरणीय मंजूरी के निर्माण को लेकर जग्गी वासुदेव के ईशा फाउंडेशन के खिलाफ तमिलनाडु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (टीएनपीसीबी) के नोटिस को रद्द करने के मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा। लेकिन न्यायालय ने योग और ध्यान केंद्र को टीएनपीसीबी
के सभी पर्यावरणीय मानदंडों और निर्देशों का अनुपालन करने के लिए कहा।

हालांकि, शीर्ष अदालत ने कहा कि उसका आदेश अवैध निर्माण को नियमित करने के लिए एक मिसाल नहीं है क्योंकि उसने मामले के विशिष्ट तथ्यों और परिस्थितियों के आधार पर फैसला सुनाया। तमिलनाडु के महाधिवक्ता पी एस रमन ने कहा कि सरकार केवल यह चाहती है कि आदेश को 'स्थायी गेट पास' के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए और इससे भविष्य में संपत्तियों के किसी भी निरीक्षण का कार्य बाधित नहीं होना चाहिए और केंद्र को पर्यावरणीय मानदंडों का पालन करना चाहिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery