Thursday, June, 26,2025

उच्चतम न्यायालय को मिले 3 नए न्यायाधीश, 34 हुई जजों की संख्या

नई दिल्ली: उच्चतम न्यायालय में गुरुवार को तीन न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई। उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने सोमवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एन.वी. अंजारिया, राजस्थान निवसी व गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विजय विश्नोई और बंबई उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ए.एस. चंदुरकर को शीर्ष अदालत के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की थी।

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर उनकी नियुक्ति की घोषणा की। उन्होंने कहा, "भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए, राष्ट्रपति ने भारत के प्रधान न्यायाधीश के परामर्श के बाद कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एन.वी. अंजारिया, गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विजय बिश्नोई और बंबई उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ए एस चंदुरकर को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया।" भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश संजीव खत्रा, न्यायमूर्ति अभय एस. ओका और न्यायमूर्ति हृषिकेश रॉय के सेवानिवृत्त होने के बाद शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों के तीन मौजूदा रिक्त पदों के लिए उनके नामों की सिफारिश की गई थी। तीन जजों की नियुक्ति के साथ ही सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। हालांकि, 9 जून को जस्टिस बेला एम त्रिवेदी सेवानिवृत्त हो रही हैं, जिसके बाद एक पद खाली हो जाएगा। बता दें कि कॉलेजियम में सुप्रीम कोर्ट के 5 वरिष्ठ जज शामिल होते हैं। 26 मई को कॉलेजियम की बैठक हुई थी, जिसमें इन तीनों जजों की पदोन्नति की सिफारिश की गई थी।

जस्टिस एनवी अंजारिया

  • जस्टिस एन.वी. अंजारिया ने अगस्त 1988 में वरिष्ठ अधिवक्ता एस.एन. शेलत के अधीन गुजरात हाई कोर्ट में वकालत शुरू की।
  • संवैधानिक, सिविल, श्रम और सेवा मामलों को संभाला और विभिन्न राज्य निकायों के लिए स्थायी वकील के रूप में कार्य किया।
  • 21 नवंबर, 2011 को गुजरात उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया। 6 सितंबर, 2013 को वे स्थायी न्यायाधीश बने।
  • 25 फरवरी, 2024 को कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

जस्टिस विजय बिश्नोई

  • जस्टिस विजय बिश्नोई को 8 जुलाई, 1989 को अधिवक्ता के रूप में नामांकित किया गया था।
  • राजस्थान हाई कोर्ट और जोधपुर में केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण में सिविल, आपराधिक, संवैधानिक, सेवा और चुनाव मामलों सहित कई मामलों को संभाला।
  • केंद्र सरकार के स्थायी वकील (2000-2004) के रूप में कार्य किया और राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों का प्रतिनिधित्व किया।
  • जस्टिस विश्नोई को 8 जनवरी, 2013 को राजस्थान हाई कोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया और 7 जनवरी, 2015 को वे स्थायी न्यायाधीश बन गए।

जस्टिस अतुल एस. चंदुरकर

  • जस्टिस अतुल एस चंदुरकर ने 21 जुलाई, 1988 को एक वकील के रूप में नामांकन कराया।
  • मुंबई में वरिष्ठ अधिवक्ता बीएन नाइक के चैंबर में अपने कानूनी कॅरिअर की शुरुआत की।
  • 1992 में, उन्होंने अपना अभ्यास नागपुर में स्थानांतरित कर दिया, जहां वे विभिन्न अदालतों में पेश हुए और कई तरह के कानूनी मामलों की पैरवी की।
  • 21 जून, 2013 को बॉम्बे उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery