Tuesday, November, 04,2025

राजस्थान, यूपी समेत 12 राज्यों में आज से SIR

नई दिल्ली: बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब देश के 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूची अपडेट करने की कवायद शुरू होने जा रही है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को बताया कि दूसरा चरण 28 अक्टूबर से शुरू होकर 7 फरवरी 2026 तक चलेगा। इस दौरान नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे, मृतक या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाए जाएंगे और त्रुटियों को सुधारा जाएगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि इन 12 राज्यों में राजस्थान, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप शामिल हैं। इस चरण में लगभग 51 करोड़ मतदाता शामिल होंगे। असम में एसआईआर की घोषणा अलग से की जाएगी। असम में नागरिकता जुड़े नियमों के कारण यह प्रक्रिया अलग तरीके से पूरी की जाएगी। जबकि पश्चिम बंगाल, जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, उन राज्यों में शामिल है, जहां इस बार एसआईआर किया जाएगा। 

21 साल बाद देश में दूसरी बार बड़े पैमाने पर एसआईआरः स्वतंत्रता के बाद यह देशभर में ऐसी नौवीं गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया है। पिछला SIR वर्ष 2002-04 के बीच हुआ था। SIR का मुख्य उद्देश्य अवैध विदेशी मतदाताओं की पहचान और उन्हें सूची से बाहर करना भी है। खासकर बांग्लादेश और म्यांमार से आए अवैध प्रवासियों की मौजूदगी को देखते हुए यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बिहार में प्रयोग सफल

बिहार में इस प्रक्रिया के तहत करीब 7.42 करोड़ मतदाताओं की सूची 30 सितंबर को अंतिम रूप से प्रकाशित की गई थी। राज्य में 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा तथा मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। आयोग का कहना है कि बिहार मॉडल को अब अन्य राज्यों में लागू किया जाएगा ताकि त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार हो सके।

राजस्थान तैयार, बैठक आज

राजस्थान में एसआईआर कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि मंगलवार को सुबह 11 बजे मुख्य निर्वाचन अधिकारियों और जिला निर्वाचन अधिकारियों (कलेक्टर्स) के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अहम बैठक होगी। वर्तमान में प्रदेश में 5.48 करोड़ मतदाता हैं, जिनकी जांच 52,469 बूथ लेवल अधिकारी करेंगे।

चरणबद्ध कार्यक्रम

  • चुनाव आयोग ने 103 दिनों की इस प्रक्रिया की रूपरेखा भी जारी की है।
  • प्रिंटिंग व प्रशिक्षणः 28 अक्टूबर से 3 नवंबर 2025
  • घर-घर मतदाता सत्यापन: 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025
  • ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी: 9 दिसंबर 2025
  • आपत्ति और दावा: 9 दिसंबर 2025 से 8 जनवरी 2026
  • सुनवाई व सत्यापन: 9 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक
  • अंतिम मतदाता सूची जारी: 7 फरवरी 2026
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery