Wednesday, August, 13,2025

हेड कांस्टेबल, बेटा और SI चार दिन के रिमांड पर

जयपुर: स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने 2021 की सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में हेड कांस्टेबल राजकुमार यादव, उसके बेटे भरत यादव और एसआई सत्येंद्र सिंह यादव को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया।

राजकुमार और भरत को गत शनिवार को, जबकि सत्येंद्र को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। एसओजी अब राजकुमार और कुंदन पांड्या से आमने-सामने पूछताछ की तैयारी में है। इसके लिए कुंदन को जयपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया जा सकता है। जांच में खुलासा हुआ कि राजकुमार ने उदयपुर निवासी कुंदन पांड्या से 5 लाख रुपए में पेपर खरीदा और इसे सत्येंद्र सिंह यादव व अपने पड़ोसी रविंद्र सैनी को 7.50 लाख रुपए में बेचा। राजकुमार का कुंदन से 2008 से संपर्क था, जब वह तत्कालीन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय का पीएसओ था। कुंदन ने ही राजकुमार को पेपर उपलब्ध करवाया। सत्येंद्र और भरत से अन्य अभ्यर्थियों को पेपर बेचने की जानकारी जुटाई जा रही है। 

फरार रविंद्र सैनी की तलाश जारी

इस मामले में एसआई रविंद्र सैनी सीकर पुलिस लाइन से फरार है। उसका पांचवें दिन भी पता नहीं चला। एसओजी ने कई ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन वह अब तक नहीं मिला। रविंद्र ने 2021 की एसआई परीक्षा में 156 वीं रैंक हासिल की थी।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery