Tuesday, August, 12,2025

सोरेन का निधन सामाजिक न्याय के लिए बड़ी क्षति

नई दिल्ली/रांची: वरिष्ठ आदिवासी नेता एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संरक्षक शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर सोमवार शाम राज्य की राजधानी रांची लाया गया। इस दौरान हजारों लोग दिशोम गुरु के नाम से पहचाने जाने वाले सोरेन को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए हवाई अड्डे के बाहर और सड़कों के किनारे कतारों में खड़े होकर इंतजार कर रहे थे।

सोरेन के पार्थिव शरीर को एक विशेष विमान से दिल्ली से रांची लाया गया। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन भी उसी विमान से आए। इस बीच, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत अनेक नेताओं ने शिबू सोरेन के निधन पर सोमवार को शोक व्यक्त किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि उनका निधन सामाजिक न्याय के क्षेत्र में एक बड़ी क्षति है। शाह ने कहा कि सोरेन ने राज्य में आदिवासी समुदाय के अधिकारों और उनके सशक्तीकरण के लिए दशकों तक संघर्ष किया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि सोरेन के निधन की खबर बेहद दुखद है। खरगे व राहुल ने कहा कि शिबू सोरेन ने अलग झारखंड प्रदेश और वहां के लोगों के जल, जंगल, जमीन के अधिकार तथा आदिवासी संस्कृति के संरक्षण के लिए आजीवन संघर्ष किया।

खरगे और राहुल गांधी ने शिबू सोरेन के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा सोरेन के पुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ढांढस बंधाया। विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery