Friday, July, 04,2025

शीश महल का पुनरुद्धार इतिहास के संरक्षण में महत्वपूर्ण कदम: शेखावत

नई दिल्ली:  शालीमार बाग में पुनर्निर्मित विरासत संरचनाओं और शीश महल का बुधवार को केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने अनावरण किया। अपने उद्बोधन में शेखावत ने कहा कि शीश महल का पुनरुद्धार भारतीय संस्कृति और इतिहास के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ऐसे प्रयासों से आने वाली पीढ़ियों को अपने गौरवशाली अतीत से सीखने और जुड़ने का अवसर मिलेगा।

शेखावत ने कहा कि शालीमार बाग का एक सुधीर इतिहास है। शीश महल एक ऐतिहासिक विरासत है। यह 400 वर्षों से दिल्ली की एक पहचान से जुड़ा हुआ है, लेकिन शालीमार बाग और इसके अंदर बनी हुई ऐतिहासिक इमारतें, शीश महल दुरावस्था की भेंट चढ़ गए थे। एएसआई और डीडीए ने मिलकर जो भव्यता और दिव्यता इस पार्क को दी है, वो निश्चित रूप से अभिनंदन के योग्य है। उन्होंने कहा कि उप राज्यपाल के निरंतर प्रयासों से और दिल्ली में नेतृत्व परिवर्तन के साथ एक नया युग आरंभ हुआ है। इन प्रयासों के बदौलत ही, यहां आज हम केवल स्मारकों के संरक्षण और सौंदर्याकरण का उद्घाटन नहीं कर रहे, बल्कि हम उस सांस्कृतिक पुनर्जागरण के साक्षी भी बन रहे हैं, जिसमें इतिहास को भविष्य से जोड़ने का सामर्थ्य है।

शेखावत ने कहा कि यह पूरी परियोजना, यह सोच, यह दृष्टिकोण हमें सिखाता है कि संरक्षण केवल पत्थर और ईंटों का कार्य नहीं, यह दृष्टिकोण, चेतना और उत्तरदायित्व का विषय है। उन्होंने कहा कि यह हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विरासत बचाओ-विरासत बनाओ' दृष्टिकोण का उत्कृष्ट प्रतीक है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery