Wednesday, April, 30,2025

तीन शावकों के साथ नजर आई बाघिन ST-30

अलवर: जिले के सरिस्का टाइगर रिजर्व से वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक और अच्छी खबर आई है। रणथंभौर से 2023 में लाई गई बाघिन एसटी-30 ने तीन शावकों को जन्म दिया है।

मंगलवार को टहला रेंज में गश्त कर रहे वनकर्मियों को बाधिन एसटी-30 अपने करीब दो माह के तीन शावकों के साथ दिखाई दी। वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने इस खबर पर खुशी जताते हुए इसे सरिस्का के बाघ पुनरुद्धार कार्यक्रम की बड़ी सफलता बताया। सरिस्का के सीसीएफ संग्राम सिंह कटियार के अनुसार, शावक पूरी तरह स्वस्थ दिखे और उनमें ऊर्जा व विकास के सकारात्मक संकेत नजर आए। बाधिन एसटी-30 ने पहली बार शावकों को जन्म दिया है। यह बाघिन सरिस्का की बाघ पुनरुत्पादन रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा रही है। राजस्थान के वन्यजीव अभयारण्यों में बीते तीन दिन में बाघिनों के साथ 10 शावक नजर आए हैं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery