Tuesday, July, 14,2026

चक्रवात पीड़ित श्रीलंका को 45 करोड़ डॉलर की मदद

नई दिल्ली: भारत और श्रीलंका के द्विपक्षीय संबंधों में एक नए अध्याय की शुरुआत करते हुए विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आधिकारिक यात्रा पर श्रीलंका पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष दूत के रूप में कोलंबो पहुंचे जयशंकर ने हाल ही में आए चक्रवाती तूफान 'दित्वाह' से प्रभावित श्रीलंका की सहायता के लिए 45 करोड़ अमेरिकी डॉलर की वित्तीय मदद की घोषणा की।

इस कदम को भारत की 'नेबरहुड फर्स्ट' नीति और क्षेत्रीय सहयोग की मजबूत अभिव्यक्ति माना जा रहा है। यात्रा के दौरान जयशंकर ने श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके, प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या, विदेश मंत्री विजिथा हेराथ, स्वास्थ्य और वित्त मंत्रियों से मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने नेता प्रतिपक्ष सजिथ प्रेमदासा, तमिल राजनीतिक नेताओं और कारोबारी समुदाय के प्रतिनिधियों से भी अलग-अलग बैठकें कीं। इन बैठकों में आपदा राहत, आर्थिक सहयोग, व्यापार, निवेश और क्षेत्रीय स्थिरता जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

द्विपक्षीय व्यापार, सीमा सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा

राष्ट्रपति दिसानायके के साथ हुई मुलाकात में द्विपक्षीय व्यापार, सीमा * सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर विचार-विमर्श हुआ। राष्ट्रपति ने भारत की ओर से घोषित सहायता को दोनों देशों के संबंधों में "नए युग की शुरुआत" करार दिया। भारत और श्रीलंका के विदेश मंत्रियों ने एक संयुक्त बयान भी जारी किया, जिसमें आपसी संबंधों को और सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

डुअल कैरिजवे बेली ब्रिज का उद्घाटन

जयशंकर की यात्रा के दौरान 'ऑपरेशन सागर बंधु' के तहत भारत द्वारा दी जा रही सहायता को और बढ़ाने का भरोसा भी दिया गया। इसी क्रम में उत्तरी प्रांत के किलिनोच्ची जिले में 120 फुट लंबे डुअल कैरिजवे बेली ब्रिज का उद्घाटन किया गया। यह इलाका चक्रवात से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में शामिल था। 110 टन वजनी यह पुल भारत से हवाई मार्ग से लाया गया और रिकॉर्ड समय में स्थापित किया गया। घोषित 45 करोड़ डॉलर के पैकेज में 35 करोड़ डॉलर रियायती ऋण के रूप में और 10 करोड़ डॉलर अनुदान के तौर पर दिए जाएंगे। जयशंकर ने कहा कि यह पैकेज श्रीलंका सरकार के साथ निकट परामर्श से तैयार किया गया है, जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं की बहाली और कृषि क्षेत्र को मजबूती देने पर विशेष ध्यान दिया गया है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery