Thursday, February, 19,2026

नागौर व बीकानेर में बारिश के साथ गिरे ओले

जयपुर: प्रदेश में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ली। पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। नागौर व बीकानेर जिले में बारिश के साथ ओले गिरे, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई। इसके अलावा सीकर, पाली, श्रीगंगानगर और डीडवाना-कुचामन में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई।

इधर, राजधानी जयपुर में देर रात हल्की बारिश हुई। इससे वातावरण में ठंडक घुल गई। प्रदेश के कई जिलों में दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और तेज हवाएं चलीं, जिससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बीकानेर, जयपुर, अजमेर और जोधपुर संभाग के जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।

आज 25 जिलों के लिए अलर्ट

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बदले मौसम का दौर 18 फरवरी तक जारी रहेगा। बीकानेर, जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और भरतपुर संभाग के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवा और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना है। बुधवार को प्रदेश के 25 जिलों में मौसम का व्यापक असर देखने को मिल सकता है। प्रशासन ने किसानों और आमजन से सतर्क रहने की अपील की है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery