Tuesday, November, 25,2025

आंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में मिलेगा सहयोग

जयपुर: राजस्थान पुलिस और राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय गुजरात के बीच सोमवार को पुलिस मुख्यालय में राष्ट्रीय एवं आंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में अकादमिक, प्रशिक्षण और अनुसंधान सहयोग को मजबूत बनाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। एमओयू के तहत स्मार्ट पुलिसिंग, सुरक्षा नवाचार और पेशेवर क्षमता विकास के लिए संयुक्त कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जाएगा। इसका उद्देश्य राज्य की आंतरिक और सार्वजनिक सुरक्षा प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। डीजीपी राजीव शर्मा ने कहा कि इस एमओयू से स्मार्ट पुलिसिंग, साइबर सुरक्षा, डिजिटल फॉरेंसिक और आंतरिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कार्य अधिक संगठित और प्रभावी ढंग से हो सकेंगे।

राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. डॉ. बिमल एन. पटेल ने कहा कि विश्वविद्यालय ने साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के साथ कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 82 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। एमओयू पर राजस्थान पुलिस की ओर से डीआईजी प्रशिक्षण शरद चौधरी और राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय की ओर से डीन अविनाश खारेल ने हस्ताक्षर किए। कार्यक्रम में डीजी (प्रशिक्षण एवं यातायात) अनिल पालीवाल ने स्वागत उद्बोधन दिया। इस दौरान डीजी कानून एवं व्यवस्था संजय कुमार अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery