Thursday, July, 23,2026

हर युवा तक पहुंचे 'माय भारत' पोर्टल का लाभ: सीएस

जयपुर: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक युवा तक शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, स्वयंसेवा, खेल, नवाचार और विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सरल और पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के लिए 'माय भारत' पोर्टल का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी विभागों को युवाओं से संबंधित योजनाओं, कार्यक्रमों और सेवाओं का समयबद्ध तरीके से पोर्टल पर एकीकरण करने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

शासन सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से विकसित माय भारत पोर्टल को युवाओं के लिए सिंगल विंडो प्लेटफॉर्म के रूप में सशक्त बनाया जा रहा है। इसके माध्यम से युवाओं को सरकारी योजनाओं, कौशल विकास, इंटर्नशिप, रोजगार, स्वयंसेवा, खेल और नवाचार से जुड़े अवसर एक ही मंच पर उपलब्ध होंगे। उन्होंने विभागों से युवाओं से जुड़े सभी कार्यक्रमों और संसाधनों को पोर्टल से जोड़ने के निर्देश दिए।

पंजीकरण अभियान और जिला स्तर की प्रगति की समीक्षा

बैठक में माय भारत पोर्टल पर युवाओं के पंजीकरण अभियान, विभागवार प्रगति, जिला स्तरीय प्रदर्शन, विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में चल रहे विशेष पंजीकरण अभियान की समीक्षा की गई। साथ ही माय भारत कैंपस एंबेसडर, विभागीय नोडल अधिकारियों की नियुक्ति और जिला स्तरीय समन्वय समितियों के गठन की प्रगति पर भी चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अभियान को और गति देने के निर्देश दिए।

राजस्थान स्पेसिफिक चैप्टर और डिजिटल संसाधनों पर जोर

माय भारत के राज्य निदेशक देवेंद्र व्यास ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से राजस्थान स्पेसिफिक चैप्टर, विभागीय संसाधनों के एकीकरण, एक्सपीरिएंशियल लर्निंग प्रोग्राम, माय भारत कैंपस एंबेसडर, एडवाइजरी एवं कोऑर्डिनेशन कमेटियां, फीडबैक बॉक्स, आइडिया बॉक्स और युवाओं के लिए विकसित किए जा रहे डिजिटल संसाधनों की जानकारी दी। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव संदीप वर्मा, कुलदीप रांका सहित स्कूल शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, चिकित्सा शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, कृषि, पंचायती राज, राजस्थान युवा बोर्ड और एनएसएस सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अतिरिक्त मुख्य सचिव, युवा मामले एवं खेल, प्रवीण गुप्ता ने बताया कि राज्य सरकार नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान, फिट राजस्थान, स्पोर्ट्स वॉलंटियरिंग, विकसित भारत @2047, वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम, एक्सपीरिएंशियल लर्निंग प्रोग्राम (ELP) और वृद्धजन सेवा जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं की सहभागिता लगातार बढ़ा रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery