Thursday, July, 23,2026

सरकारी अस्पतालों में हर हाई रिस्क गर्भवती के साथ होगी 'प्रसव सखी'

जयपुर: मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में एक नई और संवेदनशील पहल की शुरुआत की है। हाई रिस्क (उच्च जोखिम) गर्भवती महिलाओं को सरकारी अस्पतालों में अब अकेले लंबी और जटिल चिकित्सीय प्रक्रिया का सामना नहीं करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर शुरू की जा रही 'प्रसव सखी' व्यवस्था के तहत प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मी, एएनएम अथवा चयनित महिला स्वास्थ्यकर्मी गर्भवती महिला के साथ भर्ती से लेकर प्रसव, प्रसवोत्तर देखभाल और डिस्चार्ज तक हर चरण में सहयोग करेंगी। यह व्यवस्था मेडिकल कॉलेजों से संबद्ध अस्पतालों, जिला अस्पतालों और अधिक प्रसव भार वाले प्रथम रेफरल इकाइयों (एफआरयू) में चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी। इसका उद्देश्य हाई रिस्क गर्भवतियों को समय पर उपचार, बेहतर समन्वय और सम्मानजनक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का स्पष्ट मानना है कि मातृ स्वास्थ्य केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि हर मां और उसके बच्चे के जीवन की सुरक्षा से जुड़ी सरकार की जिम्मेदारी है।

घर से अस्पताल तक एकीकृत होगी पूरी व्यवस्था

सीएम के निर्देश पर 104 जननी एक्सप्रेस, 24×7 मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य हेल्प डेस्क और प्रसव सखी को एकीकृत किया जा रहा है। इसके तहत घर से सुरक्षित परिवहन, अस्पताल पहुंचने पर तत्काल मार्गदर्शन, उपचार और प्रसव तक की पूरी प्रक्रिया को एक ही समन्वित व्यवस्था से जोड़ा जाएगा। हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं को परिवहन और उपचार, दोनों में प्राथमिकता मिलेगी।

पिंक एप्रिन में दिखेंगी 'प्रसव सखी'

नई व्यवस्था के तहत पिंक एप्रिन पहनने वाली प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मी, एएनएम अथवा चयनित महिला स्वास्थ्यकर्मी 'प्रसव सखी' के रूप में कार्य करेंगी। वे गर्भवती महिलाओं को चिकित्सीय सेवाओं से जोड़ने के साथ अस्पताल की प्रक्रियाओं को भी सरल बनाएंगी।

मुख्यमंत्री ने संबल सखी यंग प्रोफेशनल्स से किया संवाद

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को संबल सखी यंग प्रोफेशनल्स से आत्मीय संवाद कर उनके अनुभव, सुझाव और जनसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाओं को शिक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना राज्य सरकार का प्रमुख लक्ष्य है। संबल सखियां सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संबल सखियों का समर्पण, सेवा भाव और समाज के प्रति संवेदनशीलता यह साबित करती है कि नारी शक्ति ही विकसित राजस्थान की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि संबल सखियां न केवल सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचा रही है, बल्कि महिलाओं को जागरूक करने, आत्मनिर्भर बनाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का भी कार्य कर रही हैं। भजनलाल शर्मा ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास की रोशनी पहुंचाने में संबल सखियों का योगदान प्रेरणादायी और अमूल्य है। उन्होंने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं को विकास यात्रा का अग्रदूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

10 जिलों के सीएमएचओ को नोटिस

उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं के चिह्नीकरण में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती दिखाई है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने 10 जिलों के सीएमएचओ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने करौली, फलोदी, कोटपूतली-बहरोड़, जोधपुर-प्रथम, बालोतरा, खैरथल तिजारा, अलवर, बाड़मेर, भरतपुर और डीग जिलों में उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं के चिह्नीकरण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery