Thursday, July, 23,2026

जेल की दीवारों के बीच नई जिंदगी की शुरुआत

जोधपुर: जोधपुर की मंडोर खुली जेल में बुधवार को एक अनोखे विवाह का ऐतिहासिक नजारा दिखाई दिया, जिसमें उम्रकैद की सजा प्राप्त महिला व पुरुष बंदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए, वरमाला के बाद परिजनों से आशीर्वाद लिया। इस दौरान दूल्हा साफा, किलंगी में सजा दिखाई दिया। वही दुल्हन हाथों में मेहंदी, लाल जोड़े और सिर पर मोड़ से सजी दिखी। बाहर ढोल-थाली की गूंज पर झूमते बाराती और शामियाने में मेहमानों का वधू पक्ष के लोगों एवं जेलकर्मियों ने स्वागत किया।

राजस्थान हाईकोर्ट की अनुमति से खुली जेल इस ऐतिहासिक विवाह की साक्षी बनी। हत्या के अलग-अलग मामलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे नागौर निवासी मूलाराम और सीमा ने वैदिक रीति-रिवाज से सात फेरे लेकर दाम्पत्य जीवन की शुरुआत की। समारोह में दोनों पक्षों के 21 परिजनों को शामिल होने की अनुमति दी गई। जेल अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं की मौजूदगी में सभी वैवाहिक रस्में संपन्न हुई। इस दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गाए। बारातियों ने उत्सव मनाया और नवदंपती को आशीर्वाद दिया। सीमा के माता-पिता ने कन्यादान किया, जबकि जेल में बंद जोराराम ने भाई की रस्म निभाई। राधाकिशन ने भी सीमा को पुत्री मानते हुए इस विवाह को समाज के लिए सकारात्मक संदेश बताया।

लिव-इन संबंध के बाद मिली अनुमतिः नागौर

निवासी मूलाराम 16 जनवरी 2017 से जमीन विवाद में हुई हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है। अच्छे आचरण के कारण उसे मंडोर ओपन जेल में स्थानांतरित किया गया। वहीं अपने पति की हत्या के मामले में सजा काट रही सीमा से उसकी मुलाकात हुई, जहां उनके बीच निकटता बढ़ी और लंबे समय तक लिव-इन संबंध में रहने के बाद उन्होंने विवाह की अनुमति मांगी। न्यायालय ने दो अधिवक्ताओं की रिपोर्ट के आधार पर उनके संबंधों की पुष्टि होने के बाद विवाह की अनुमति दी। जेल प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां कर विवाह संपन्न कराया।

21 बाराती बने साक्षीः विवाह समारोह में दोनों पक्षों के कुल 21 परिजनों को शामिल होने की अनुमति दी गई। जेल अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं की मौजूदगी में वरमाला, सात फेरे, कन्यादान सहित सभी रस्में संपन्न हुई। महिलाओं के मंगल गीतों और ढोल-थाली ने माहौल उत्सवमय बना दिया।

पुनर्वास की मिसाल बनी शादीः मूलाराम और सीमा का यह विवाह दर्शाता है कि खुली जेल व्यवस्था केवल दंड नहीं, बल्कि सुधार, पुनर्वास और सम्मानजनक जीवन की नई शुरुआत का अवसर भी देती है। विवाह ने बंदियों को पुनर्वास की नई दिशा दिखाई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery