Monday, March, 16,2026

सरकार पर निशाना, श्रम कानूनों को बताया मजदूर विरोधी

जयपुर: प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में रविवार को राजस्थान मजदूर कांग्रेस (इंटक) की प्रदेश कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। प्रदेशभर से आए संगठन के पदाधिकारियों ने शपथ ली और मजदूर वर्ग के ज्वलंत मुद्दों पर गहन चर्चा की। इस मौके पर संगठन ने 21 सूत्री मांग पत्र को सर्वसम्मति से पारित किया, जिसमें श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा, निजीकरण के खिलाफ कड़ा रुख और चुनावों में उचित प्रतिनिधित्व जैसी प्रमुख मांगें शामिल हैं। समारोह में कई वक्ताओं ने केंद्र और राजस्थान की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पूंजीपतियों के हित में श्रम कानूनों में बदलाव किए जा रहे हैं, जिससे मजदूरों को बंधुआ मजदूरी और गुलामी की ओर धकेला जा रहा है। लेबर कोर्ट के नाम पर श्रमिकों के अधिकारों का हनन होने की बात कही।

प्रदेशाध्यक्ष जगदीश श्रीमाली ने की बड़ी घोषणा

राजस्थान मजदूर कांग्रेस (इंटक) के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश श्रीमाली ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकारें पूंजीपतियों की नीति पर चल रही हैं। श्रम कानून बदलकर मजदूरों को गुलाम बनाने की कोशिश हो रही है, जिसके विरोध में हमारा संगठन लगातार आंदोलनरत है। उन्होंने हालिया जलदाय विभाग निजीकरण विरोधी घेराव का जिक्र करते हुए बताया कि सरकार ने लिखित आश्वासन दिया है कि विभाग का निजीकरण नहीं होगा। श्रीमाली ने चेतावनी दी कि यदि किसी अन्य विभाग में भी निजीकरण की साजिश रची गई तो संगठन चुप नहीं बैठेगा।

निकाय-पंचायत चुनाव में प्रतिनिधित्व की मांग

श्रीमाली ने 21 सूत्री मांग पत्र के 21वें संकल्प पर जोर देते हुए कहा कि निकाय और पंचायत चुनावों में मंडल-ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस पार्टी से हमारे कार्यकर्ताओं को उचित टिकट मिलना चाहिए। श्रीमाली ने बताया कि राजस्थान मजदूर कांग्रेस (इंटक) में सरकारी, गैर सरकारी, संगठित असंगठित क्षेत्र, निजी उद्योग, खान-खलिहान, गिग वर्कर्स, ऑटो ड्राइवर और घरेलू कामकाजी महिलाओं सहित लगभग 300 संगठन जुड़े हैं, जो कुल मिलाकर 9 लाख मजदूरों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery