Friday, February, 13,2026

सर्वर फेल होने से अस्पतालों में लगी मरीजों की लंबी कतारें

जयपुर: प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में गुरुवार को इंटीग्रेटेड हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम (आईएचएमएस) सर्वर उप होने के कारण प्रदेश के लाखों मरीजों को इलाज के लिए कई घंटे भटकना पड़ा। सर्वर ठप होने के कारण इलाज के लिए आए मरीजों के रजिस्ट्रेशन नहीं हो सके, वहीं जांचें अटक गई और दवा वितरण व्यवस्था भी प्रभावित हो गई। दूरदराज से आए मरीज घंटों कतारों में खड़े रहे, लेकिन अंततः कई लोग निराश होकर लौट गए।

प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल एसएमएस अस्पताल में रोजाना करीब 8 से 10 हजार मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। गुरुवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे सर्वर में समस्या आने के कारण मरीजों के रजिस्ट्रेशन और जांच के लिए बिल नहीं कट सके। देखते ही देखते काउंटरों पर मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी, जिससे काफी परेशानी हुई। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने सूझबूझ दिखाते हुए मरीजों का ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कर इलाज शुरू किया। यह स्थिति दोपहर पौने दो बजे तक रही। इस बीच एसएमएस में करीब तीन हजार मरीज इलाज के लिए पहुंचे, जिन्हें असुविधा का सामना करना पड़ा।

महिला अस्पतालों में ज्यादा परेशानी

एसएमएस से जुड़े महिला चिकित्सालय और जनाना अस्पताल में प्रसूताओं और गर्भवती महिलाओं को विशेष रूप से परेशानी उठानी पड़ी। सोनोग्राफी और अन्य आवश्यक जांचे समय पर नहीं हो सकीं। कई महिलाओं को दोबारा आने की सलाह दी गई। कांवटिया अस्पताल, ट्रांसपोर्ट नगर और बनीपार्क सैटेलाइट अस्पतालों में भी मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ा।

एक महीने में तीसरी बार तकनीकी खामी

जानकारी के अनुसार पिछले एक महीने में तीसरी बार आईएचएमएस सर्वर में तकनीकी खराबी सामने आई है। डिजिटल सिस्टम पर पूरी तरह निर्भर अस्पतालों में बैकअप व्यवस्था की कमी गंभीर सवाल खड़े कर रही है। मरीजों और उनके परिजनों ने बार-बार हो रही इस समस्या पर नाराजगी जताई। स्वास्थ्य सेवाओं जैसी संवेदनशील व्यवस्था में तकनीकी लापरवाही सीधे मरीजों की सेहत से जुड़ी होती है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि सर्वर के लिए मजबूत बैकअप और वैकल्पिक तकनीकी ढांचा तैयार नहीं किया गया तो भविष्य में भी ऐसी स्थिति दोहराई जा सकती है।

प्रशासन ने संभाली स्थिति

स्थिति गंभीर होती देख एसएमएस अस्पताल के कार्यवाहक अधीक्षक डॉ. राशिम कटारिया स्वयं ओपीडी ब्लॉक में पहुंचे और करीब ढाई घंटे तक मौके पर खड़े रहकर व्यवस्थाएं संभाली। उन्होंने तत्काल ऑफलाइन व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए। पुरानी पर्ची या आधार कार्ड के आधार पर मरीजों को दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। चिकित्सकों को सादे कागज पर परामर्श लिखने और आवश्यक जांचे मैन्युअली दर्ज करने के निर्देश दिए गए। इस वैकल्पिक व्यवस्था के तहत करीब तीन हजार मरीजों का ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कर इलाज जारी रखा गया। हालांकि पूरी व्यवस्था सामान्य होने में समय लगा और अव्यवस्था पूरी तरह काबू में नहीं आ सकी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery