Wednesday, April, 16,2025

गर्मी का कहर... बाड़मेर का पारा @ 45 डिग्री पार, हीटवेव का अलर्ट

जयपुर: प्रदेश में गर्मी ने एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आगामी 4-5 दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि संभव है। विशेषकर पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में 15 से 17 अप्रैल तक तीव्र हीटवेव और ऊष्णरात्रि की स्थिति बन सकती है। इन दिनों अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। वहीं पूर्वी राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में भी 15 से 18 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री तक पहुंच सकता है, जिससे हीटवेव की स्थिति बनने के आसार हैं। प्रदेश में मानसून के बादल छंटते ही लू और तेज धूप ने लोगों का जनजीवन प्रभावित करना कर दिया है। सोमवार को बाड़मेर में तापमान 45.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक रहा। फलौदी में 44.2 डिग्री, जैसलमेर में 44.0 डिग्री और जोधपुर में 42.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो सभी सामान्य से 3.5 से 5.5 डिग्री अधिक रहे।

राजधानी जयपुर में भी बढ़ी तपिश

जयपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक रहा। गर्मी के कारण दोपहर के समय सड़कें सुनसान नजर आई और लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हुए। इसके अलावा प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। प्रदेश के चूरू, डूंगरपुर, श्रीगंगानगर, सिरोही, लूणकरणसर, उदयपुर, कोटा, भीलवाड़ा, पिलानी, नागौर, प्रतापगढ़, फतेहपुर, पाली सहित कई जिलों में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।

लू से सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तेज धूप, लू और ऊष्णरात्रियों की स्थिति को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने और आवश्यकतानुसार ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery