Wednesday, August, 05,2026

अफीम किसानों का प्रदर्शन... चित्तौड़गढ़ कलेक्ट्रेट पर डेरा

चित्तौड़गढ़: डोडा-चूरा नष्टीकरण के आदेश का विरोध और सरकारी खरीद दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर जिले के अफीम किसानों ने सोमवार से चित्तौड़गढ़ कलेक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। बड़ी सादड़ी विधानसभा क्षेत्र के डूंगला सहित आस-पास के गांवों से हजारों किसान रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। किसानों ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को आमरण अनशन तक बढ़ाया जाएगा।

राष्ट्रीय अफीम किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गेश जोशी ने बताया कि वर्ष 2018 से डोडा चूरा का नष्टीकरण नहीं हुआ है। अब आबकारी विभाग द्वारा इसे नष्ट करने के आदेश जारी किए गए हैं, जिसका किसान विरोध कर रहे हैं। उनकी मांग है कि सरकार पहले की तरह डोडा चूरा की खरीद फिर से शुरू करे। प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। कलेक्ट्रेट चौराहा, पीजी कॉलेज और आस-पास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। आंदोलन के कारण शहर की यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रही और ओवरब्रिज सहित मुख्य मागों पर जाम की स्थिति बनी रही। आंदोलन में करीब छह से सात हजार किसानों के शामिल होने का दावा किया गया है। किसानों ने 8/29 नियम समाप्त करने, सीपीएस पद्धति और मॉर्फिन आधारित व्यवस्था खत्म करने तथा डोडा चूरा का भुगतान अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य के अनुसार करने सहित आठ सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन शुरू किया है। उनका कहना है कि लंबे समय से इन मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं होने के कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।

झुंझुनूं कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस में धक्का-मुक्की

झुंझुनूं। गुढ़ागौड़जी तहसील के प्रशासनिक एवं राजस्व मामलों को उदयपुरवाटी उपखंड में स्थानांतरित करने के विरोध में सोमवार को ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और वकीलों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई तथा जमकर नारेबाजी की गई। बाद में प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग को ज्ञापन सौंपकर स्थानांतरण आदेश तत्काल निरस्त करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वर्ष 2023 से गुढ़ागौड़जी के प्रशासनिक और राजस्व मामले झुंझुनूं में सुचारु रूप से निस्तारित हो रहे हैं, इसलिए उन्हें उदयपुरवाटी भेजना उचित नहीं है। उन्होंने गुढ़ागौड़जी को स्वतंत्र उपखंड घोषित करने और तब तक सभी प्रशासनिक व न्यायालयीन कार्य झुंझुनूं में ही जारी रखने की मांग की।

छात्रसंघ चुनाव क मांग पर NSUI हाईवे जाम का

बीकानेर। छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर सोमवार को एनएसयूआई ने डूंगर कॉलेज के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं ने बीकानेर-जयपुर हाईवे पर टायर जलाकर करीब एक घंट तक जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई और यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। प्रदर्शन में एनएसयूआई नेता श्रीकिशन गोदारा, गिरधारी कूकणा सहित सैकड़ों छात्र शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए सरकार से जल्द छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग की। उनका कहना थ कि छात्रसंघ चुनाव लोकतंत्र की पहली पाठशाला हैं और इनके अभाव में विद्यार्थियों के नेतृत्व विकास व अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। हाईवे जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे मांग पर अड़े रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery