Tuesday, August, 12,2025

भारतीय रेलवे: 'कवच 4.0' से लैस हुआ मथुरा-कोटा ट्रैक

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने उच्च घनत्व वाले दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग के मथुरा-कोटा खंड पर स्वदेशी 'कवच 4.0' प्रणाली का संचालन शुरू कर दिया है। यह उन्नत स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली भारतीय रेल को और अधिक सुरक्षित, आधुनिक एवं तकनीक संपन्न बनाने की दिशा में एक अहम उपलब्धि मानी जा रही है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'आत्मनिर्भर भारत' विजन से प्रेरणा लेते हुए भारतीय रेलवे ने 'कवच' प्रणाली का स्वदेशी डिजाइन, विकास और निर्माण किया है। कवच 4.0 अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित है और इसे अनुसंधान डिजाइन एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) द्वारा जुलाई 2024 में अनुमोदित किया गया था। रेलवे के अनुसार, विश्व के कई विकसित देशों को ऐसी प्रणाली विकसित करने में 20 से 30 वर्ष लग गए, जबकि भारत ने इसे बहुत कम समय में तैयार कर लिया। कोटा-मथुरा खंड पर कवच 4.0 का निर्माण बहुत ही कम समय में पूरा किया गया है।

यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। आजादी के बाद पिछले 60 वर्षों में देश में अंतरराष्ट्रीय स्तर की उन्नत रेल सुरक्षा प्रणालियां स्थापित नहीं की गई थीं। रेल और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, कवच प्रणाली हाल ही में चालू की गई है।

कवच क्या है?

कवच एक स्वदेशी रूप से विकसित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली है। इसे ट्रेन की गति की निगरानी और नियंत्रण करके दुर्घटनाओं को रोकने के लिए डिजाइन किया गया है। इसे सुरक्षा अखंडता स्तर 4 (SIL 4) पर डिजाइन किया गया है। यह सुरक्षा डिजाइन का उच्चतम स्तर है। कवच का विकास 2015 में शुरू हुआ। इस प्रणाली का तीन वर्षों से अधिक समय तक व्यापक परीक्षण किया गया। तकनीकी सुधारों के बाद, इस प्रणाली को दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) में स्थापित किया गया। पहला परिचालन प्रमाणपत्र 2018 में प्रदान किया गया। SCR में प्राप्त अनुभवों के आधार पर, एक उन्नत संस्करण 'कवच 4.0' विकसित किया गया। इसे मई 2025 में 160 किमी प्रति घंटे तक की गति के लिए अनुमोदित किया गया। कवच के पुर्जे स्वदेश में ही निर्मित किए जा रहे हैं।

30,000 से अधिक रेलवे कर्मियों को प्रशिक्षण

रेलवे अगले छह वर्षों में कवच 4.0 को देश के विभिन्न रेल मार्गों पर लागू करने की योजना पर काम कर रही है। अब तक 30,000 से अधिक रेलवे कर्मियों को इस प्रणाली पर प्रशिक्षण दिया जा चुका है। साथ ही, आईआरआईएसईटी ने देशभर के 17 इंजीनियरिंग कॉलेजों के साथ इस तकनीक को बी.टेक पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिए समझौते किए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery