Tuesday, November, 25,2025

नीरज मित्तल पेट्रोलियम सचिव नियुक्त

नई दिल्ली: केंद्र ने विभिन्न मंत्रालयों में सचिव स्तर पर फेरबदल किए हैं और वरिष्ठ नौकरशाह नीरज मित्तल को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस सचिव नियुक्त किया है। मित्तल वर्तमान में दूरसंचार विभाग में सचिव के रूप में कार्यरत हैं। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में कहा गया है कि मित्तल को पंकज जैन के स्थान पर नियुक्त किया गया है, जिन्हें पहले आठवें केंद्रीय वेतन आयोग के सदस्य सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था। औषधि विभाग के सचिव अमित अग्रवाल को दूरसंचार सचिव नियुक्त किया गया है। भूमि संसाधन विभाग के सचिव मनोज जोशी अग्रवाल के स्थान पर औषधि सचिव होंगे।

यह आदेश 20 नवंबर को जारी किया गया है, जिसके अनुसार पर्यटन सचिव वी विद्यावती अब सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन
सशक्तीकरण विभाग में सचिव होंगी। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्रीवत्स कृष्ण नए पर्यटन सचिव होंगे, जो वर्तमान में अपने कैडर राज्य कर्नाटक में कार्यरत हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय में विशेष सचिव अतीश चंद्रा को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) नियुक्त किया गया है। वह 28 फरवरी 2026 को देवेश चतुर्वेदी की सेवानिवृत्ति के बाद कृषि और किसान कल्याण विभाग में सचिव का पदभार संभालेंगे। विधि मामलों के विभाग में सचिव अंजू राठी राणा को विधि आयोग की सदस्य सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery