Tuesday, November, 25,2025

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रिब्यूनल सुधार कानून के कई अहम प्रावधान किए रद्द

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को केंद्र को चार महीने के भीतर एक राष्ट्रीय न्यायाधिकरण आयोग गठित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही साथ ही न्यायाधिकरण के सदस्यों और पीठासीन अधिकारियों की नियुक्ति, कार्यकाल और सेवा शतों से संबंधित 2021 न्यायाधिकरण सुधार कानून के प्रमुख प्रावधानों को रद्द कर दिया।

प्रधान न्यायाधीश बी आर गवई और न्यायाधीश के. विनोद चंद्रन की पीठ ने न्यायाधिकरणों पर कार्यपालिका के अत्यधिक नियंत्रण को लेकर चिंता व्यक्त की तथा देश भर के न्यायाधिकरणों के कामकाज, संरचना और सेवा शर्तों में व्यापक बदलाव लाने वाले न्यायाधिकरण सुधार (सुव्यवस्थीकरण और सेवा शर्तें) अधिनियम, 2021 के कुछ प्रावधानों को चुनौती देने वाली याचिकाओं को स्वीकार कर लिया। ये चुनौतियां अधिनियम की धारा तीन से सात और 33 के साथ-साथ एक दर्जन से अधिक केंद्रीय कानूनों में किए गए कई संशोधनों पर केंद्रित थीं। पीठ की ओर से 137 पृष्ठों के फैसले में प्रधान न्यायाधीश ने विशेष रूप से इन प्रावधानों को अमान्य कर दिया। पीठ ने राष्ट्रीय न्यायाधिकरण आयोग गठित करने का निर्देश देते हुए कहा कि इस तरह के आयोग का गठन एक आवश्यक संरचनात्मक सुरक्षा उपाय है, जिसे देशभर के न्यायाधिकरणों की नियुक्ति, प्रशासन और कार्यप्रणाली में स्वतंत्रता, पारदर्शिता और एकरूपता सुनिश्चित करने के लिए डिजाइन किया गया है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery