Tuesday, November, 25,2025

ऐतिहासिक श्रम सुधार... अब हर कामगार को मिलेगी सुरक्षा और अधिकार

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने श्रम क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार करते हुए शुक्रवार को सभी चार श्रम संहिताओं को अधिसूचित कर दिया है। इस कदम के साथ 29 पुराने श्रम कानूनों को मिलाकर एक आधुनिक और सरल ढांचा तैयार किया गया है, जिसका लाभ करोड़ों कामगारों को मिलेगा। इन संहिताओं का उद्देश्य श्रमिकों को सुरक्षा और अधिकार देने के साथ उद्योगों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाना है। इन चार संहिताओं में वेतन संहिता 2019, औद्योगिक संबंध संहिता 2020, सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020, और व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्य दशा संहिता 2020 शामिल हैं। संसद से पारित होने के पांच वर्षों बाद अब ये लागू हो गई हैं। महिलाएं अब रात की शिफ्टों में काम कर सकेंगी, पहले कई सेक्टरों में यह इजाजत नहीं थी।

श्रमिकों को मिलेगी बड़ी राहत

नई संहिताओं के तहत देश के सभी कर्मचारियों को अब वैधानिक न्यूनतम मजदूरी, समय पर वेतन, और अनिवार्य नियुक्ति पत्र प्रदान करना होगा। यह बदलाव संगठित और असंगठित दोनों क्षेत्रों में श्रमिकों को सुरक्षा प्रदान करेगा। ओवरटाइम पर कर्मचारियों को सामान्य वेतन की तुलना में दोगुना भुगतान मिलेगा। साथ ही, एक साल की सेवा के बाद निश्चित अवधि वाले कर्मचारियों को भी ग्रेच्युटी का अधिकार मिलेगा।

गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को लाभ

स्विगी, जोमैटो, ओला-उबर, ई-कॉमर्स डिलीवरी, फ्रीलांसिंग और ऑनलाइन सेवाएं देने वाले कर्मचारियों को भी अब सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाया गया है। यह भारत में पहली बार है कि गिग वर्कर्स को कानूनन बीमा, पेंशन, ईएसआईसी और पीएफ जैसे लाभमिलेंगे। सरकार का कहना है कि यह प्रावधान देश के तेजी से बढ़ते डिजिटल और गिग वर्कफोर्स के लिए गेमचेंजर साबित होगा।

विकसित भारत की दिशा में बड़ा कदम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा कि ये संहिताएं 'हमारे लोगों, विशेष रूप से नारी शक्ति और युवा शक्ति के लिए सार्वभौमिक सामाजिक सुरक्षा, न्यूनतम और समय पर मजदूरी भुगतान, सुरक्षित कार्यस्थल तथा लाभकारी अवसरों की मजबूत नींव का काम करेंगी।' यह श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करने वाला तथा भारत की आर्थिक वृद्धि को मजबूत करने वाला भविष्य के लिए तैयार परिवेश बनाएगा। ये सुधार रोजगार सृजन को बढ़ावा देंगे, उत्पादकता को गति देंगे तथा विकसित भारत की हमारी यात्रा को तेज करेंगे। यह आजादी के बाद से अब तक के सबसे व्यापक और प्रगतिशील श्रम-उन्मुख सुधारों में से एक है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery