Tuesday, December, 16,2025

सत्य के साथ खड़े होकर सरकार हटाएंगे: राहुल

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कथित 'वोट चोरी' को लेकर रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और निर्वाचन आयोग पर तीखा हमला बोला। दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की 'वोट चोर, गद्दी छोड़' रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि 'चोरी भाजपा के डीएनए में है', लेकिन कांग्रेस सत्य के साथ खड़े होकर देश से 'आरएसएस की सरकार' को हटाएगी। राहुल गांधी ने कहा कि यह लड़ाई सत्ता की नहीं, बल्कि सत्य और असत्य के बीच की है। कांग्रेस और विपक्षी दल सत्य के पक्ष में खड़े रहेंगे और लोकतंत्र की रक्षा करेंगे। राहुल गांधी ने अपने भाषण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के एक बयान का हवाला देते हुए कहा कि आरएसएस की विचारधारा सत्ता को सत्य से ऊपर रखती है, जबकि कांग्रेस और भारतीय परंपरा सत्य को सर्वोपरि मानती है। उन्होंने कहा कि यही विचारधारात्मक संघर्ष देश की राजनीति का केंद्र है। कांग्रेस नेताओं ने रैली के माध्यम से आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery