Tuesday, May, 26,2026

मोदी-नीतीश सरकार ने युवाओं की आकांक्षाओं का गला घोंटा: राहुल

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार में शिक्षा, रोजगार और मानव विकास की स्थिति का उल्लेख करते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि 'मोदी-नीतीश सरकार' ने युवाओं की आकांक्षाओं का गला घोंट दिया है तथा प्रदेश को हर पैमाने पर गर्त में धकेल दिया है।

उन्होंने दिल्ली में पढ़ाई कर रहे बिहार के कुछ युवाओं के साथ संवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर साझा किया। राहुल गांधी ने 'एक्स' पर पोस्ट में कहा, कुछ दिनों पहले बिहार के युवाओं से बहुत दिलचस्प बातचीत हुई, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार हर मुद्दे पर। इन सबकी दुर्दशा के लिए सिर्फ एक गुनहगार है, भाजपा-जद (यू) सरकार। उन्होंने दावा किया, बिहार के युवा बखूबी जानते हैं कि पिछले वर्षों में किस तरह मोदी-नीतीश सरकार ने उनकी आकांक्षाओं का गला घोंटा है, प्रदेश को लावारिस छोड़ दिया है। राहुल गांधी ने बिहार में शिक्षा की स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा, कक्षा 9-10 में 'ड्रॉपआउट' के मामले में बिहार का 29 राज्यों में 27वां स्थान है। कक्षा 11-12 में प्रवेश की दर के मामले में 28वां स्थान है तथा महिला साक्षरता के मामले में 28वां स्थान है।

सियासी तीर

महागठबंधन की ओर से राजद नेता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित किए जाने से बिहार में एक बार फिर 'जंगल राज की यादें ताजा हो गई हैं। इस कदम से विपक्षी गठबंधन की विधानसभा चुनावों में बची-खुची उम्मीद भी खत्म हो गई है। चिराग पासवान, लोजपा (आर) प्रमुख व केंद्रीय मंत्री

कांग्रेस, राजद और समाजवादी पार्टी जैसे दल भाजपा के डर का हवाला देकर मुस्लिम 'वोट बैंक' की राजनीति करते हैं, लेकिन वे न तो भाजपा को रोक पाए हैं, न ही टिकट बंटवारे में मुसलमानों को उचित प्रतिनिधित्व दे पाए हैं। अब समय आ गया है कि मुस्लिम समुदाय अपनी खुद की नेतृत्व क्षमता विकसित करे। 'सबका साथ, सबका विकास' का दावा करने वाली भाजपा चुनावों में एक भी मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट नहीं देती। -असदुद्दीन ओवैसी, अध्यक्ष एआईएमआईएम

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery