Saturday, April, 19,2025

सरकारी तंत्र के आधुनिकीकरण की आवश्यकता पर दिया जोर

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को कहा कि सरकारी विभागों को सेवा वितरण में दक्षता बढ़ाने के लिए उभरती प्रौद्योगिकियों का सर्वोत्तम उपयोग करके अपने तंत्र का आधुनिकीकरण और डिजिटलीकरण करना आवश्यक है। उन्होंने यह बयान राष्ट्रपति भवन में भारतीय सिविल लेखा सेवा, भारतीय डाक और दूरसंचार (वित्त और लेखा) सेवा, भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (लेखा) और भारतीय डाक सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों के एक समूह से मुलाकात के दौरान दिया। राष्ट्रपति मुर्मू ने इस अवसर पर कहा कि सेवा वितरण में अधिक गति, दक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही की अपेक्षाएं लगातार बढ़ रही हैं। इन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए उभरती प्रौद्योगिकियों जैसे कि मशीन लर्निंग, डेटा एनालिटिक्स, ब्लॉकचेन और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का उपयोग करना बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों से इस दिशा में काम करने का आह्वान किया।

प्रशासनिक सुधारों की जरूरत 

राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि अधिकारियों की भूमिका केवल वित्तीय संसाधनों के उपयोग को अनुकूल बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें शासन प्रणालियों को बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी देने होंगे। उन्होंने कहा, "आपका कार्य केवल लेखांकन और भुगतान प्रणालियों को प्रभावी बनाना नहीं है, बल्कि नीतियों के प्रभाव का विश्लेषण करके सुधारों का सुझाव भी देना है।"

कर्नाटक और झारखंड का दौरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्नाटक और झारखंड का दो दिवसीय दौरा करेंगी। वह शुक्रवार को बेंगलुरु में 'आर्ट ऑफ लिविंग' की ओर से आयोजित 10 वें अंतरराष्ट्रीय महिला सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में शामिल होंगी। राष्ट्रपति भवन की ओर से गुरुवार को जारी बयान में कहा गया, "राष्ट्रपति रांची में बीआईटी, मेसरा के प्लेटिनम जुबली समारोह को 15 फरवरी को संबोधित करेंगी।

जनता के लिए समावेशी और टिकाऊ सेवाएं

राष्ट्रपति ने भारतीय डाक सेवा के अधिकारियों से बात करते हुए वित्तीय समावेश और विशेष रूप से ग्रामीण और वंचित समुदायों के लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि डाक विभाग को ग्राहक केंद्रित, नवोन्मेषी और डिजिटल बनाने का यह एक बेहतरीन अवसर है, और यह सुनिश्चित करना होगा कि डाक नेटवर्क देश को एकजुट करने का काम करता रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery