Friday, June, 27,2025

वरिष्ठ नागरिकों का कल्याण हमारी जिम्मेदारीः मुर्मू

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ज्ञान और परंपरा के स्तंभ के रूप में वरिष्ठ नागरिकों की भूमिका का जिक्र करते हुए देश की बुजुर्ग आबादी की गरिमा, खुशी और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को सामूहिक जिम्मेदारी का आह्वान किया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित 'बुजुर्गों का सम्मान' कार्यक्रम में मुर्मू ने समाज को आकार देने और भावी पीढ़ियों का मार्गदर्शन करने में वरिष्ठ नागरिकों के अमूल्य योगदान का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे अतीत की महत्वपूर्ण कड़ी तथा हमारे भविष्य के मार्गदर्शक हैं। राष्ट्रपति ने नागरिकों से वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रहने तथा उनके व्यापक अनुभवों से सीखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक बुद्धिमत्ता, विवेक और परंपरा का प्रतिनिधित्व करते हैं। यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि हमारे बुजुर्ग अपनी वृद्धावस्था गरिमा और सक्रियता के साथ जिएं। राष्ट्रपति ने लोगों से अपील की कि वे उनकी उपस्थिति का सम्मान करें, उनके मार्गदर्शन को महत्व दें तथा उनके साथ को संजोकर रखें। उन्होंने बुजुगों के लिए अनेक उपाय शुरू करने पर सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की तारीफ की और वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक समर्पित पोर्टल की शुरुआत की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि ये उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए 'वन-स्टॉप डिजिटल प्लेटफॉर्म' है।

बड़ों का सम्मान हमारी परंपरा

राष्ट्रपति मुर्मू ने सांस्कृतिक मूल्यों का जिक्र करते हुए कहा कि माता-पिता और बड़ों के प्रति सम्मान हमारी परंपराओं में अंतर्निहित है। कई घरों में बच्चे अपने दादा-दादी के साथ सबसे ज्यादा खुश रहते हैं। अक्सर बच्चे जो बात अपने माता-पिता से स्वीकार नहीं करते उसे दादा-दादी द्वारा बताए जाने पर खुशी-खुशी स्वीकार कर लेते हैं। मुर्मू ने पहले पांच वरिष्ठ नागरिकों से बातचीत की जिन्होंने अपने जीवन के अनुभव साझा किए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery