Saturday, June, 20,2026

प्रमिति राणा बनीं मिस यूनिवर्स दिल्ली और श्रीतारा के सिर पर सजा मिस यूनिवर्स हरियाणा का ताज

नई दिल्ली: राजधानी के होटल टिवीली में गुरुवार शाम नमस्वी नेक्सस द्वारा भारत 24: विजन ऑफ न्यू इंडिया के सहयोग से आयोजित मिस यूनिवर्स दिल्ली 2026 और मिस यूनिवर्स हरियाणा 2026 का ग्रैंड फिनाले भव्यता, सौंदर्य और सशक्तीकरण का शानदार संगम बना। प्रतियोगिता में दिल्ली की 29 और हरियाणा की 27 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सौंदर्य, आत्मविश्वास, बुद्धिमत्ता और नेतृत्व क्षमता का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला। विभिन्न चरणों में प्रतिभागियों के व्यक्तित्व, संवाद कौशल, आत्मविश्वास, मंच संचालन क्षमता और समग्र प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया। गहन चयन प्रक्रिया के बाद निर्णायकों ने दिल्ली से शीर्ष 11 और हरियाणा से शीर्ष 10 फाइनलिस्ट का चयन किया, जिसके बाद दोनों राज्यों से शीर्ष तीन-तीन प्रतिभागियों को चुना गया। कार्यक्रम का समापन भव्य ताजपोशी समारोह के साथ हुआ, जिसमें प्रमिति राणा को मिस यूनिवर्स दिल्ली 2026 का खिताब पहनाया गया। सेजर पठानिया प्रथम रनर-अप और खुशी बिसला द्वितीय रनर-अप रहीं।

वहीं, हरियाणा वर्ग में श्रीतारा पासरिचा ने मिस यूनिवर्स हरियाणा 2026 का खिताब अपने नाम किया। सिमर खनेजा प्रथम रनर-अप और ऋतंभरा द्वितीय रनर-अप घोषित की गई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. जगदीश चंद्र उपस्थित रहे। उनका स्वागत मिस यूनिवर्स इंडिया के नेशनल डायरेक्टर एवं ग्लैमानंद ग्रुप के चेयरमैन निखिल आनंद तथा मिस यूनिवर्स दिल्ली एवं हरियाणा के राज्य निदेशक त्रिशूल कोली और स्वाति कोली ने किया। कार्यक्रम का संचालन अभिनंदन सिंह ने किया।

आयोजकों और विजेताओं को दी बधाई

विजेताओं को बधाई देते हुए मुख्य अतिथि डॉ. जगदीश चंद्र ने कहा, 'आज के समय में ब्यूटी पेजेंट केवल सौंदर्य प्रतियोगिताएं नहीं हैं, बल्कि आत्मविश्वास, बुद्धिमत्ता, उद्देश्य और नेतृत्व क्षमता को सम्मानित करने वाले सशक्त मंथ हैं। भारत 24 और फर्स्ट इंडिया सदैव महिला सशक्त्रकरण को बढ़ावा देने में विश्वास स्खते हैं, विशेष रूप से फैशन और मनोरंजन के क्षेत्र में। में प्रमिति राणा, श्रीतारा पासरिचा और अन्य सभी विजेताओं को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई देता हूं। साथ ही निखिल आनंद, राज्य निदेशक त्रिशूल कोली एवं स्वाति कोली तथा पूरी आयोजन टीम को इतने प्रेरणादायक और पेशेवर आयोजन के लिए शुभकामनाएं देता हूं, जो युवा महिलाओं को उत्कृष्टता की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।'

ज्यूरी ने परखा टेलेंट

कार्यक्रम में मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 मणिका विश्वकर्मा, मिस यूनिवर्स हरियाणा 2025 अमीषी कौशिक, मिस यूनिवर्स दिल्ली 2025 स्मिति छाबड़ा और मिस चार्म इंडिया मेहक ढींगरा की विशेष उपस्थिति रही। निर्णायक मंडल में नेशनल डायरेक्टर निखिल आनंद, मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 मणिका विश्वकर्मा, मिस यूनिवर्स इंडिया के फ्रेंचाइजी डायरेक्टर अमजद खान, राज्य निदेशक त्रिशूल कोली, मिस यूनिवर्स दिल्ली 2025 स्मिति छाबड़ा, प्रसिद्ध पेजेंट कोच रीता गंगवानी तथा इवेंट्ज फैक्ट्री के संस्थापक कुणाल ठक्कर शामिल थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery