Monday, November, 03,2025

पटेल के अखंड भारत के दृष्टिकोण का सम्मान करें: PM

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अखंड भारत के निर्माता सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मनाने के लिए 31 अक्टूबर को एकता दौड़ (रन फॉर यूनिटी) में शामिल होने का आग्रह किया है। इस दिन देश भर में 'एकता दौड़' के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

पीएम मोदी शुक्रवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह का नेतृत्व करेंगे, जहां देश के पहले गृह मंत्री की सबसे ऊंची प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' स्थापित है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर सोमवार को लिखा, 31 अक्टूबर को एकता दौड़ में शामिल हों और एकजुटता की भावना का उत्सव मनाएं! आइए, सरदार पटेल के अखंड भारत के दृष्टिकोण का सम्मान करें। ज्ञात रहे कि सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नाडियाड में हुआ था।

भारत पर्व 1 से 15 नवंबर तक

एकता नगर में 1 नवंबर से 15 नवंबर तक 'भारत पर्व' का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम और खाद्य महोत्सव होंगे। यह महोत्सव 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रमों के साथ संपन्न होगा, जिसमें भारत के आदिवासी समुदायों की गौरवशाली संस्कृति और जीवटता को प्रदर्शित किया जाएगा।

एकता दिवस कार्यक्रम में क्या रहेगा खास

  • वायुसेना की सूर्य किरण टीम का होगा 'एयर शो'
  • सीआरपीएफ के पांच शौर्य चक्र विजेता और बीएसएफ के 16 वीरता पदक विजेता जवान होंगे परेड में शामिल
  • परेड में घुड़सवार व ऊंट सवार दस्ते और देशी नस्ल के श्वान होंगे शामिल
  • 900 कलाकार देंगे भारत की समृद्ध विविधता की प्रस्तुति
  • पीएम को 'गार्ड ऑफ ऑनर' का महिला अधिकारी करेंगी नेतृत्व

सांस्कृतिक महोत्सव व परेड का आयोजन

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस वर्ष राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में एक सांस्कृतिक महोत्सव तथा सुरक्षा बलों के अपने कौशल, अनुशासन और वीरता का प्रदर्शन करने वाले 'राष्ट्रीय एकता दिवस' परेड को शामिल किया गया है। परेड में बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के साथ-साथ असम, त्रिपुरा, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, जम्मू कश्मीर, केरल, आंध्र प्रदेश और एनसीसी की टुकड़ियां शामिल होंगी।

परेड में 10 झांकियां होंगी शामिल

परेड में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), गुजरात, जम्मू कश्मीर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मणिपुर, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और पुडुचेरी की 10 झांकियां शामिल होंगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery