Friday, September, 26,2025

पुतिन ने की मोदी से बात अलास्का बैठक का दिया ब्योरा

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत की और उन्हें भारत के उस दृढ़ रुख से अवगत कराया, जिसमें यूक्रेन संघर्ष का समाधान केवल शांति, कूटनीति और संवाद के माध्यम से खोजे जाने पर बल दिया गया है। पुतिन ने यह फोन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अलास्का में हुई अपनी शिखर वार्ता की जानकारी साझा करने के लिए किया। यह बैठक शुक्रवार को लगभग तीन घंटे चली थी, हालांकि बहुप्रतीक्षित सम्मेलन किसी युद्धविराम समझौते पर समाप्त नहीं हो सका। यह फरवरी 2022 में यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद अमेरिका और रूस के बीच पहली शीर्ष स्तर की बैठक थी।

मोदी ने कूटनीति का समर्थन किया

फोन वार्ता के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा, मेरे मित्र राष्ट्रपति पुतिन को धन्यवाद, फोन कॉल और अलास्का बैठक की अंतर्दृष्टि साझा करने के लिए। भारत ने लगातार यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का आह्वान किया है और इस संबंध में सभी प्रयासों का समर्थन करता है। मैं आने वाले दिनों में हमारे निरंतर संवाद के लिए उत्सुक हूं।

द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर सहमति

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बताया कि पुतिन ने राष्ट्रपति ट्रंप के साथ हुई वार्ता का अपना आकलन साझा किया। पीएमओ के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने दोहराया कि भारत कूटनीति और बातचीत के माध्यम से संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करता है। दोनों नेताओं ने भारत-रूस की विशेष रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ करने तथा द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा की। उल्लेखनीय है कि भारत ने पहले ही शिखर सम्मेलन का स्वागत करते हुए यूक्रेन में शांति लाने की दिशा में ट्रंप और पुतिन की पहल की सराहना की थी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery