Tuesday, May, 26,2026

PM आज हिमाचल-पंजाब में बाढ़ के हालात का जायजा लेंगे

नई दिल्ली/चंडीगढ़/शिमला:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाढ़ प्रभावित पंजाब और हिमाचल प्रदेश का मंगलवार को दौरा कर हालात का जायजा लेंगे। इस दौरान वह बेघर लोगों, किसानों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनेंगे तथा राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देंगे। दोनों राज्यों में भारी बारिश व बाढ़ से व्यापक नुकसान हुआ है। अधिकारियों ने नई दिल्ली में बताया कि पीएम मोदी हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। वे कांगड़ा में अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और स्थिति पर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके अलावा वे बाढ़ प्रभावित लोगों और एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व आपदा मित्र टीमों से भी मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी पंजाब में भी बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। वे गुरदासपुर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे और जमीनी हालात के सिलसिले में एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

केंद्रीय टीमें पंजाब के दौरे पर

बाढ़ प्रभावित पंजाब में हालात का जायजा लेने के लिए दो केंद्रीय टीमें पहले ही वहां भेजी जा चुकी है, जो अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौपेंगी। इस बीच, पंजाब ने राज्य के लिए 20 हजार करोड़ रुपए के राहत पैकेज की मांग की है। पंजाब सरकार के मंत्री अमन अरोड़ा ने सोमवार को संवाददाताओं से बातचीत के दौरान यह मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा हाल ही में प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में राज्य के कोष के 60,000 करोड़ रुपए मांगे जाने का जिक्र करते हुए कहा कि यह पंजाब का अधिकार है और इसे जारी किया जाना चाहिए।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery