Sunday, February, 08,2026

अगले 25 साल में विकसित भारत का सपना देखें विद्यार्थी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 'परीक्षा पे चर्चा' के नौवें संस्करण में देशभर से आए छात्रों से संवाद किया। दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत में मोदी ने छात्रों को असम के गमछे पहनाए और फिर उनके सवालों के जवाब दिए। इस वर्ष यह आयोजन दिल्ली के साथ-साथ तमिलनाडु के कोयंबटूर, छत्तीसगढ़ के रायपुर, गुजरात के देव मोगरा और असम के गुवाहाटी तक विस्तारित किया गया, ताकि देश के विभिन्न हिस्सों के छात्र इसमें शामिल हो सकें। परीक्षा का तनाव कम करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और कॅरिअर मार्गदर्शन के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने विद्याथियों से 25 वर्षों में विकसित भारत बनाने का सपना देखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आजादी के 100 वर्ष पूरे होने पर युवा 39-40 वर्ष के होंगे और उन्हें अभी से विकसित भारत के लिए अपना योगदान तय करना चाहिए। उल्लेखनीय है कि 2018 में शुरू हुए इस कार्यक्रम के नौवें संस्करण में 4.5 करोड़ से अधिक पंजीकरण हुए। 2025 में यह आंकड़ा 3.53 करोड़ था।

मार्क्स-मार्क्स की बीमारी से बचो

एक स्टूडेंट के सवाल के जवाब में पीएम मोदी ने कहा- पता नहीं ये मार्क्स-मार्क्स की बीमारी कैसे फैल गई है। ये उपलब्धि तो कुछ देर के लिए होती है। हमें ये देखना चाहिए कि पढ़ाई से हमारे जीवन पर क्या असर हुआ है। न कि ये कि हमारे मार्क्स कितने आए हैं। शिक्षा मजबूरी नहीं होनी चाहिए। हमारा लक्ष्य ऐसा होना चाहिए जो पहुंच के भीतर हो लेकिन आसानी से प्राप्त होने वाला न हो। पहले मन को साथी, फिर मन को जोड़ो और फिर जिन विषयों की पढ़ाई करनी है, उन्हें सामने रखो। हमें केवल अंकों पर ध्यान नहीं देना है, जीवन को बेहतर बनाने पर ध्यान देना है।

गेमिंग पर सलाह

प्रधानमंत्री ने एक छात्र के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि गेमिंग एक स्किल है और छात्रों को इसे सीखना चाहिए, लेकिन उन्हें सट्टेबाजी से बचना चाहिए। गेम में जो जुआ खेलते हैं वो समय की बर्बादी है। गेमिंग एक स्किल है, उसमें बहुत स्पीड होती है, ब्रेन के डेवलपमेंट के लिए भी असरदार है।

दो तरह की स्किल्स

पीएम मोदी ने कहा कि पढ़ाई, आराम, स्किल्स और हॉबीज में बैलेंस रखें। यही ग्रोथ की कुंजी है। वैसे स्किल्स भी दो तरह की होती हैं- लाइफ स्किल्स और प्रोफेशनल स्किल्स। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि दोनों साथ-साथ चलती हैं तो स्किल की शुरुआत नॉलेज से होती है।

अभी 25 वर्ष बाकी हैं...

प्रधानमंत्री ने अपने 75 वें जन्मदिन से जुड़ा एक रोचक किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि पिछले साल 17 सितंबर को एक नेता ने उन्हें फोन कर 75 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी थी। इस पर मोदी ने जवाब दिया-'25 वर्ष अभी बाकी हैं।' उन्होंने कहा कि वे अतीत के दिन नहीं गिनते, बल्कि भविष्य को महत्व देते हैं। इसलिए मैं आपसे कहता हूं कि अतीत के बारे में नहीं सोचें। आपके सामने जो है, उसे जीने की कोशिश करें।

चूरू की छात्रा भूमिका ने किया गौरवान्वित

चूरू जिले के पीएमश्री विद्यालय खंडवा की 12वीं कक्षा की छात्रा भूमिका शर्मा ने 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम के नौवें संस्करण में प्रधानमंत्री से संवाद कर जिले, विद्यालय और प्रदेश का नाम रोशन किया। भूमिका देश के 12 चयनित विद्यार्थियों में शामिल रहीं। उन्होंने प्रधानमंत्री से बड़े सपने देखने और लक्ष्य के करीब पहुंचने की आदतों पर सवाल किया। जवाब में प्रधानमंत्री ने महापुरुषों की जीवनियां पढ़ने की सलाह दी और कहा कि इससे आत्मविश्वास बढ़ता है तथा लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery