Friday, August, 28,2026

ओलंपिक के आधे खेलों में भी नहीं उतरता भारत, दायरा बढ़ाना होगा

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ओलंपिक में शामिल आधे खेलों में भी हिस्सा नहीं लेता और पदकों की संख्या बढ़ाने के लिए इस स्थिति में बदलाव जरूरी है। राष्ट्रीय खेल दिवस से पहले 'खेलो इंडिया संवाद' में खिलाड़ियों, छात्रों और स्वयंसेवकों को वर्चुअल संबोधन में मोदी ने कहा कि भारत को उन खेलों में भी अपनी भागीदारी बढ़ानी होगी, जिनमें अभी तक देश की मौजूदगी नहीं रही है। प्रधानमंत्री ने इसे 'कड़वी सच्चाई' बताते हुए कहा कि पेरिस ओलंपिक में भारत ने 32 में से केवल 16 खेलों में हिस्सा लिया था। उन्होंने सर्किंग और स्पोर्ट क्लाइम्बिंग का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत के पास लंबा समुद्र तट और विशाल पहाड़ी क्षेत्र हैं, फिर भी इन खेलों में भारतीय खिलाड़ी नजर नहीं आते। जल खेलों से लेकर शीतकालीन खेलों तक भारत के पास प्रतिभा और अनुकूल भौगोलिक परिस्थितियां मौजूद हैं।

युवाओं को दिया फिटनेस का मंत्र

मोदी ने कहा कि खेलों का उद्देश्य केवल पदक जीतना नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति और खेल शक्ति को जोड़ना है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रखने और चरित्र निर्माण में खेलों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। प्रधानमंत्री ने कहा, स्क्रीन से अधिक खेल केंद्रों और प्ले स्टेशन से अधिक खेल के मैदानों की अहमियत है। उन्होंने मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस युवाओं को खेलों से जोड़ने का अवसर है। प्रधानमंत्री ने पैरा खिलाड़ियों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि एक खिलाड़ी की सफलता उसके परिवार, स्कूल, जिले और शहर की पहचान को भी नई ऊंचाई देती है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery