Monday, April, 07,2025

जिन्होंने जनता का पैसा लूटा उन्हें वापस लौटाना पड़ेगा: पीएम

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारत के प्रयासों, नवाचारों और विचारों को आज जो महत्व मिल रहा है, वह पहले कभी नहीं था। आज दुनिया भी भारत के विकास के मॉडल को स्वीकार रही है। आज भारत सिर्फ सपनों का राष्ट्र (नेशन ऑफ ड्रीम्स) नहीं है, बल्कि ऐसा राष्ट्र है, जो करके दिखाता है (नेशन दैट डेलिवर्स)।

पीएम मोदी शुक्रवार को यहां 'भारत आज क्या सोचता है' विषय पर 'टीवी' के शिखर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत न केवल विश्व व्यवस्था में भाग ले रहा है, बल्कि उसके भव्हिय को सुरक्षित बनाने में भी योगदान दे रहा है। उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जैसी जांच एजेंसियों की आलोचना करने के लिए विपक्षी दलों पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि जिन्होंने जनता का पैसा लूटा है, उन्हें यह पैसा लौटाना पड़ा है। उन्होंने कहा, ईडी को दिन-रात कोसा जा रहा है। इसने 22,000 करोड़ रुपए में अधिक की वसूली को है। यह पैसा कानूनी रूप से उन लोगों को लौटाया जा रहा है, जिनसे यह लूटा गया था। उन्होंने स्वास्थ्य बीमा, रसोई गैस मिलेंडर, शौचालय निर्माण और पाइप से पेयजल आपूर्ति जैसे अपने व्यापक कल्याणकारी कार्यक्रमों का हवाला देते हुए कहा कि देश ने उनकी सरकार के 10 साल के कार्यकाल में आकांक्षा से उपलब्धि और हताशा से विकास की ओर यात्रा को है।

प्रधानमंत्री ने कहा, आज दुनिया की नजर भारत पर है। दुनिया जानना चाहती है कि भारत आज क्या सोचता है? भारत आन, विश्व व्यवस्था में सिर्फ भागीदारी ही नहीं कर रहा, बल्कि भविष्य को आकार दे रहा है और सुरक्षित करने में भी योगदान दे रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अतीत में दुनिया ने देखा है कि दूसरे विश्व युद्ध के बाद जब भी कोई वैश्विक संगठन बना, तो उसमें कुछ ही देशों का एकाधिकार रहा। लेकिन भारत ने एकाधिकार नहीं, बल्कि मानवता को सर्वोपरि रखा।

प्रधानमंत्री ने वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए दुनिया के देशों से एकजुट होने का आह्वान करते हुए ऊर्जा संसाधनों से जुड़े मुद्दे को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, इससे निपटने के लिए, हमने अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन की स्थापना की, यह सुनिश्चित करते हुए कि छोटे राष्ट्र भी सतत ऊजों से लाभान्वित हो सकें। उन्होंने कहा कि इस पहल का जलवायु परिवर्तन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और इससे 'ग्लोबल साउथ' के देशों की जरूरतों की रक्षा करने में मदद मिलेगी। 100 से अधिक देश पहले ही इस प्रयास से जुड़ चुके हैं। ज्ञात रहे कि ग्लोबल साउथ' शब्द का इस्तेमाल आम तौर पर आर्थिक रूप से कम विकसित देशों के संदर्भ में किया जाता है।

भारत की विदेश नीति का मंत्र 'देश पहले'

पीएम मोदी ने कहा कि इन सबके बीच, भारत की विदेश नीति का मंत्र बन गया है-राष्ट्र प्रथम। एक जमाने में भारत की नीति थी... 'इक्ची डिस्टेंस' यानी सबसे समान रूप से दूरी बनाकर चली। आज के भारत की नीति है...' इक्वी क्लोजनेस यानी सबसे समान रूप से करीब होकर चलो।

रक्षा निर्यात 21 गुना बढ़ा

मोदी ने भ्रष्टाचार पर सरकार की ओर से की गई चोट, दक्षता पर जोर और स्थानीय उत्पादों को बढ़ाने और माल और सेवा कर लागू करके अप्रत्यक्ष करों के सरलीकरण पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत का रक्षा निर्यात एक दशक में 21 गुना बढ़ गया है और देश अब विनिर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है।

PM मोदी की कोलंबो यात्रा 4 अप्रैल से

भारत और श्रीलंका अगले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यात्रा के दौरान पहली बार एक बड़े रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। यह कदम चीन द्वारा कोलंबो पर अपना सैन्य प्रभाव बढ़ाने के लगातार प्रयासों के बीच उठाया गया है। कोलंबी में पांच अप्रैल को मोदी और श्रीलका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायका के बीच वार्ता के बाद दोनों पक्ष श्रीलंका के ऋण पुनर्गठन समेत कई अन्य द्विपक्षीय समझौतों को भी अंतिम रूप दे सकते हैं। मोदी थाईलैंड की अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद चार अप्रैल की शाम को तीन दिवसीय यात्रा पर श्रीलंका पहुंचेगे। शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि रक्षा सहयोग को लेकर एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है और इस पर पहली बार हस्ताक्षर किए जाएंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery