Wednesday, November, 04,2026

गरीबी के खिलाफ अब नारे नहीं, जमीन पर काम: मोदी

पुणे/नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि देश ने गरीबी खत्म करने के कई वादे और नारे सुने हैं, लेकिन अब गरीबी के खिलाफ लड़ाई जमीन पर लड़ी जा रही है। विश्व बैंक की रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने दावा किया कि पिछले 10 से 12 वर्षों में भारत के करीब 50 करोड़ लोग अत्यधिक गरीबी से बाहर निकले हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों को केवल सरकारी सहायता देना नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना सरकार का लक्ष्य है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पुणे मेट्रो की 23 किलोमीटर लंबी लाइन-3 (पिंक लाइन) का उद्घाटन करते हुए मोदी ने करीब 21,800 करोड़ रुपए की मेट्रो परियोजनाओं की शुरुआत और आधारशिला रखी। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे। हिंजवड़ी आईटी हब को शिवाजीनगर स्थित डिस्ट्रिक्ट कोर्ट मेट्रो स्टेशन से जोड़ने वाली पिंक लाइन पर 8,300 करोड़ रुपए से अधिक खर्च हुए हैं। इससे हजारों आईटी पेशेवरों और यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा ट्रैफिक जाम और निजी वाहनों पर निर्भरता घटेगी।

248 से 1,200 किलोमीटर हुआ मेट्रो नेटवर्क

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले देश में 248 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क संचालित था, जो अब बढ़कर 1,200 किलोमीटर हो गया है। भारत दुनिया के शीर्ष तीन मेट्रो नेटवर्क वाले देशों में शामिल है। उन्होंने पुणे मेट्रो के दूसरे चरण की भी आधारशिला रखी। करीब 13,500 करोड़ रुपए की लागत वाले इस चरण में चार कॉरिडोर लाइन 2ए, 2बी, 4 और 4ए विकसित किए जाएंगे। ये शहर के प्रमुख आवासीय, व्यावसायिक और आईटी क्षेत्रों को जोड़ेंगे। मोदी ने कहा कि मेट्रो से लोगों का समय बचेगा और शहरों की उत्पादकता बढ़ेगी।

सूखा प्रभावित किसानों को मदद का भरोसा

महाराष्ट्र में सूखे की स्थिति पर चिंता जताते हुए प्रधानमंत्री ने किसानों को भरोसा दिलाया कि केंद्र और राज्य सरकार उनके साथ खड़ी हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि दिवाली की खुशियों में सूखा प्रभावित किसानों और ग्रामीण परिवारों को भी शामिल करें। मोदी ने कहा कि किसानों की सहायता करना सामाजिक जिम्मेदारी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery