Tuesday, July, 14,2026

PM आज गुजरात को देंगे कई परियोजनाओं की सौगात

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को गुजरात में 'समुद्र से समृद्धि' कार्यक्रम में भाग लेंगे और भावनगर से 34,200 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि पीएम मोदी धोलेरा विशेष निवेश क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और बाद में लोथल में राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर का दौरा करेंगे। समुद्री क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए मोदी समुद्री क्षेत्र से संबंधित 7,870 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री इंदिरा डॉक पर बने मुंबई अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे और श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह, कोलकाता में एक नए कंटेनर टर्मिनल और संबंधित सुविधाओं तथा पारादीप बंदरगाह पर विभिन्न सुविधाओं और संबंधित विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगे। वे गुजरात के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी केंद्र और राज्य सरकार की 26,354 करोड़ रुपए से अधिक की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery