Friday, September, 25,2026

मोदी मंत्र... 'जनता से जुड़ें, योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पहुंचाएं'

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में चल रहे केंद्रीय मंत्रिपरिषद के दो दिवसीय चिंतन शिविर में गुरुवार को सरकारी योजनाओं का लाभवास्तविक जरूरतमंदों तक शत-प्रतिशत पहुंचाने और सरकार के कामकाज की जानकारी लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया गया। बैठक में मंत्रियों के बीच योजनाओं की पहुंच, सार्वजनिक सेवा वितरण और जनता से बेहतर संवाद के तरीकों पर चर्चा हुई।

लगातार दूसरे दिन मंत्रियों को आठ समूहों में बांटा गया। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रत्येक समूह के साथ अलग-अलग बातचीत की और बाद में सभी मंत्रियों को संबोधित किया। सूत्रों के अनुसार, सरकार की करीब 40-45 कल्याणकारी योजनाओं को वास्तविक लाभार्थियों तक पूरी तरह पहुंचाने के तरीकों पर विशेष चर्चा हुई। आने वाले दिनों में सरकार की योजनाओं और जनकल्याणकारी कामों को लेकर जनता से प्रभावी संवाद बढ़ाने पर भी जोर रहेगा। चिंतन शिविर के एजेंडे में सरकारी योजनाओं की प्रगति, नीतियों का क्रियान्वयन, समय प्रबंधन, मंत्रालयों के बीच समन्वय और नागरिकों तक सरकारी सेवाओं की बेहतर पहुंच जैसे मुद्दे शामिल रहे। प्रधानमंत्री मोदी पहले भी मंत्रियों से लोगों की समस्याओं के समाधान और ईज ऑफ लिविंग को सरकार के प्रमुख उद्देश्यों में रखने पर जोर देते रहे हैं।

शासन और सुधारों पर मंथन

चिंतन शिविर में शासन, सुधार और कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की महिलाओं और युवाओं तक पहुंच जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। मंत्रियों ने विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के बीच बेहतर तालमेल के जरिए सरकारी कामकाज और योजनाओं के क्रियान्वयन को अधिक प्रभावी बनाने पर विचार किया। प्रधानमंत्री ने मंत्रियों से फीडबैक लिया और सरकार के विभिन्न कार्यों को आगे बढ़ाने के तरीकों पर सुझाव भी दिए। बैठक में 'जन विश्वास से जन आधार', सरकार के विभिन्न क्षेत्रों में सुधार और विकसित भारत @2047 की प्राथमिकताओं पर भी विचार-विमर्श हुआ। दो दिवसीय मंथन का उद्देश्य सरकार के कामकाज की समीक्षा, मंत्रालयों के बीच समन्वय बेहतर करना और भविष्य की कार्ययोजना तैयार करना है।

विकसित भारत के रोडमैप पर फोकस

विकसित भारत @2047 की तैयारी के तहत 2021 से विभिन्न स्तरों पर मंथन चल रहा है। इसके लिए सचिवों के 10 क्षेत्रीय समूह बनाए गए हैं, जिन्हें अल्पकालिक और दीर्घकालिक योजनाओं का रोडमैप तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। अब तक मंत्रिपरिषद के सामने विकसित भारत @2047 से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर आठ प्रस्तुतियां और चर्चाएं हो चुकी हैं। मौजूदा चिंतन शिविर इसी प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहा है। सचिवों के समूहों, मंत्रालयों, विभागों, कैबिनेट सचिवालय और नीति आयोग के काम को एक साथ जोड़ते हुए सुधार, जीवन को आसान बनाना, नियमों का बोझ कम करना और शासन से जुड़ी प्राथमिकताओं पर विचार किया जा रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery