Tuesday, November, 04,2025

ये गठबंधन नहीं, लट्ठबंधन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि बिहार में 'जंगलराज' पर अगले 100 साल तक चर्चा होगी और विपक्ष अपने कुकृत्यों को छिपाने की कितनी भी कोशिश कर ले, जनता उसे माफ नहीं करेगी।

तेजस्वी यादव को बिहार चुनाव के लिए महागठबंधन का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने के बीच राजद-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि विपक्षी गठबंधन 'गठबंधन' नहीं, बल्कि 'लद्वबंधन' (अपराधियों का गठबंधन) है, क्योंकि दिल्ली और बिहार के इसके सभी नेता जमानत पर बाहर हैं। मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं से यह सुनिश्चित करने को कहा कि बुजुर्ग लोग युवाओं को 'जंगलराज' के दौरान हुए अत्याचारों के बारे में जानकारी दें। मोदी का इशारा उस समय की ओर था, जब बिहार में राजद प्रमुख लालू प्रसाद मुख्यमंत्री थे।

ऑडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ' मेरा बूथ सबसे मजबूतः युवा संवाद' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार में 'जंगलराज' को लोग अगले 100 साल तक नहीं भूलेंगे और विपक्ष अपनी करतूतों को छिपाने की कितनी भी कोशिश कर ले, जनता उसे माफ नहीं करेगी।

बिहार में हर क्षेत्र में, हर दिशा में काम हो रहा

मोदी ने कहा कि मैं बिहार के सभी युवाओं से कहूंगा कि वे हर बूथ पर युवाओं को इकट्ठा करें और उस क्षेत्र के बुजुर्गों को बुलाकर 'जंगलराज' की पुरानी कहानियां सबको बताएं। उन्होंने एक भाजपा कार्यकर्ता से बातचीत करते हुए कहा कि देश में विकास का एक 'महायज्ञ' चल रहा है, तथा केंद्र और बिहार में स्थिर सरकार के कारण चौतरफा काम हो रहा है। मोदी ने कहा, 'बिहार में हर क्षेत्र में, हर दिशा में काम हो रहा है। अस्पताल बन रहे हैं, अच्छे स्कूल स्थापित हो रहे हैं और नए रेल मार्ग विकसित किए जा रहे हैं। इसकी एक बड़ी वजह यह है कि देश और बिहार में एक स्थिर सरकार है। जब स्थिरता होती है, तो विकास तेज होता है। यही बिहार की राजग सरकार की ताकत भी है।'

मोदी ने किया कार्यकर्ताओं से प्रचार अभियान तेज करने का आह्वान

प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार के युवा उत्साह से कह रहे हैं रफ्तार पकड़ चुका बिहार, फिर से एनडीए सरकार। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव राज्य के इतिहास में एक नया अध्याय लिखने के लिए है और युवा इसमें अहम भूमिका निभाएंगे। मोदी ने कहा कि बिहार को प्रौद्योगिकी और स्टार्ट-अप हब बनाने की जरूरत है, ताकि युवा अन्य राज्यों का रुख न करें और राज्य में ही अपनी आजीविका कमा सकें। कार्यकर्ताओं से प्रचार अभियान तेज करने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि हम सभी को अगले 20 दिन तक चौबीसों घंटे लोगों के बीच रहना होगा। बिहार में छह और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा। मतों की गिनती 14 नवंबर को होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery