Monday, August, 10,2026

लोकसभा में आज चार बड़े बिल, 'केरल' होगा 'केरलम'!

नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र में सोमवार को केंद्र सरकार का विधायी एजेंडा खासा अहम रहने वाला है। लोकसभा में चार महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जाएंगे, जिनमें केरल का आधिकारिक नाम बदलकर 'केरलम' करने से लेकर सहकारिता, ट्रिब्यूनल और खनन क्षेत्र में बदलाव के प्रस्ताव शामिल हैं। वहीं, राज्यसभा में बैंकिंग और कर कानूनों से जुड़े विधेयकों पर चर्चा होगी। गृह मंत्री अमित शाह केरल (नाम में परिवर्तन) विधेयक, 2026 पेश करेंगे। इसके जरिए संविधान की पहली अनुसूची में संशोधन कर राज्य का नाम 'केरल' से 'केरलम' करने का प्रस्ताव है। कैबिनेट इस बदलाव को पहले ही मंजूरी दे चुकी है और यह केरल विधानसभा के प्रस्ताव के बाद लाया जा रहा है।

सहकारिता और ट्रिब्यूनल में बदलाव

अमित शाह राष्ट्रीय सहकारिता विकास निगम (NCDC) विधेयक, 2026 भी पेश करेंगे। इसका उद्देश्य सहकारी संस्थाओं और प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पैक्स) को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया मजबूत करना है। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक, 2026 पेश करेंगे। इसमें ट्रिब्यूनलों के अध्यक्षों और सदस्यों की नियुक्ति, चयन प्रक्रिया तथा कार्यकाल में पारदर्शिता और एकरूपता लाने का प्रस्ताव है। केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 पेश करेंगे। इसमें निजी निवेश को बढ़ावा देने और महत्वपूर्ण खनिजों के अन्वेषण व खनन पट्टों की प्रक्रिया को सरल बनाने पर जोर है।

राज्यसभा में बैंकिंग-टैक्स कानूनों पर चर्चा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बैंकर्स बुक साक्ष्य विधेयक, 2026 को पारित करने के लिए पेश करेंगी। इसके अलावा कराधान और अन्य कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 पर भी चर्चा होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery