Wednesday, June, 24,2026

ममूटी, रोहित शर्मा और अलका याग्निक को पद्म सम्मान

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित दूसरे नागरिक सम्मान समारोह में 65 प्रतिष्ठित हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। इस अवसर पर कला, खेल, साहित्य, चिकित्सा, समाज सेवा और विज्ञान सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मान प्रदान किया गया। इस समारोह में प्रसिद्ध अभिनेता ममूटी, पार्श्व गायिका अलका याग्निक, क्रिकेटर रोहित शर्मा और अभिनेता सतीश शाह समेत कई प्रमुख हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। टेनिस दिग्गज विजय अमृतराज को भी इस अवसर पर सम्मान मिला। राष्ट्रपति ने उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश के.टी. थॉमस को पद्म विभूषण तथा अन्य कई हस्तियों को विभिन्न श्रेणियों में पद्म भूषण और पद्म श्री प्रदान किए। समारोह में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समाजसेवा और खेल क्षेत्र की हस्तियों का भी सम्मान

झारखंड के दिवंगत नेता शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन ने उनकी ओर से पद्म भूषण ग्रहण किया। हॉकी खिलाड़ी सविता पूनिया और अन्य खेल हस्तियों को भी पद्म श्री से सम्मानित किया गया। नगालैंड के लोक कलाकार गुरु सांग्युसांग पोंगेनर और छत्तीसगढ़ की समाजसेवी बुधरी ताती को भी पद्म श्री मिला, जिनकी पारंपरिक वेशभूषा और योगदान ने समारोह में विशेष ध्यान आकर्षित किया।

मरणोपरांत सम्मान और विशेष उपलब्धियां

अभिनेता सतीश शाह और अन्य दिवंगत हस्तियों को मरणोपरांत पड़ा श्री प्रदान किया गया। उनके परिजनों ने सम्मान ग्रहण किया। कई वैज्ञानिकों, लेखकों और शिक्षाविदों को भी उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस समारोह में कुल 65 पदा पुरस्कार प्रदान किए गए, जिनमें दो पदा विभूषण, सात पदा भूषण और 56 पद्म श्री शामिल हैं। इससे पहले 25 मई को पहले चरण में 65 पुरस्कार दिए जा चुके थे।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery