Thursday, February, 19,2026

ओरण-गोचर बचाने को लेकर कलेक्ट्रेट पर महापड़ाव, प्रदर्शन

जैसलमेर: ओरण और गोचर भूमि को सोलर कंपनियों को आवंटित किए जाने के विरोध में मंगलवार को जिला मुख्यालय पर महापड़ाव डाला गया। कलेक्ट्रेट से करीब 100 मीटर दूर वीर आलाजी मंदिर परिसर में हजारों ग्रामीण, पशुपालक और महिलाओं ने महापड़ाव में शामिल होकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जिले की लगभग 20 लाख बीघा ओरण और गोचर भूमि को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करवाने की हुंकार भरी। महंत प्रतापपुरी भी धरना स्थल पर पहुंचे और लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार इस विषय को गंभीरता से ले रही है तथा ओरण भूमि को राजस्व रिकॉर्ड में 'ओरण' के नाम से दर्ज करने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी। संत समाज के प्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने एक स्वर में कहा कि जिन भूमि खंडों को 'राजकीय बंजर' बताकर कंपनियों को सौंपा जा रहा है, वे वास्तव में हजारों मवेशियों के चरागाह और पारंपरिक जल स्रोतों का आधार हैं।

पारंपरिक वेशभूषा पहनकर पहुंची महिलाएं

धरने में ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुई और ओरण-गौचर बचाने के समर्थन में नारे लगाए। रामगढ़ तहसील में चल रहे धरने की गूंज भी जिला मुख्यालय तक पहुंची। तनोट से शुरू हुई पदयात्रा के सूत्रधार सुमेर सिंह सांवता ने ओरण की पारिस्थितिकी और गोडावण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह लड़ाई किसी राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं, बल्कि पर्यावरण और आजीविका की रक्षा के लिए है।

सीएम के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सभा के बाद हजारों की संख्या में लोग पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ओरण-गोचर भूमि पर सोलर कंपनियों को दिए गए सभी आवंटन तत्काल रद्द करने, जिले की 20 लाख बीघा भूमि को राजस्व रिकॉर्ड में 'ओरण' के रूप में दर्ज करने तथा पारंपरिक जल स्रोतों और कुओं के आस-पास के क्षेत्रों को संरक्षित घोषित करने की मांग की गई।

आंदोलन को बड़ा करना होगाः झालोड़ा

आंदोलन के दौरान तनोट से जयपुर तक पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे पर्यावरण प्रेमी भोपाल सिंह झालोड़ा ने संघर्ष को और व्यापक बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केवल एक दिन कलेक्ट्रेट के पास बैठने से समाधान नहीं निकलेगा। यदि 20 लाख बीघा जमीन को ओरण के रूप में दर्ज करवाना है तो बड़ी संख्या में लोगों को जयपुर तक पैदल मार्च करना होगा। उन्होंने कहा कि जब तक आंदोलन व्यापक नहीं होगा, तब तक सरकार पर प्रभाव नहीं पडेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery