Sunday, June, 21,2026

राजनीतिक खींचतान के बीच सर्वमान्य चेहरे के रूप में उभरे ओम बिरला, दलगत सीमाओं से परे मिली सराहना

नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) से जुड़े संवेदनशील मामलों के निपटारे में जिस निष्पक्ष और लोकतांत्रिक रवैये का परिचय दिया है, उसकी राजनीतिक गलियारों में व्यापक सराहना हो रही है।

राजनीतिक पर्यवेक्षकों और विभिन्न दलों के नेताओं का मानना है कि बिरला ने संबंधित पक्षों को बिना किसी भेदभाव या पक्षपात के अपनी बात रखने का पूरा अवसर दिया। उन्होंने दोनों पक्षों के तकों को समान रूप से सुना और लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप निष्पक्ष प्रक्रिया अपनाई। उनके इस आचरण की तृणमूल कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) दोनों ने प्रशंसा की है, वहीं विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी उनकी भूमिका को लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुरूप बताया है।

इसी क्रम में तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर पार्टी के बागी
सांसदों के मुद्दे पर चर्चा की। बैठक के दौरान उन्होंने बागी सांसदों को अयोग्य घोषित करने की मांग उठाई और 20 सांसदों के खिलाफ याचिकाएं सौंपी। सूत्रों के अनुसार, 20 सांसदों की सदस्यता समाप्त करने की मांग को लेकर अलग-अलग याचिकाएं स्पीकर को सौंपी गई हैं।

इस मुद्दे पर अभिषेक बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि इन सांसदों ने अपने जमीर और आत्मसम्मान का सौदा किया है। लोकसभा अध्यक्ष के साथ हुई इस बैठक में तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी और महुआ मोइत्रा भी मौजूद थीं। बैठक में पार्टी की ओर से अपने पक्ष को विस्तार से रखा गया, जबकि लोकसभा अध्यक्ष ने सभी तथ्यों और प्रस्तुतियों को सुनने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery