Tuesday, November, 04,2025

सेवा और समर्पण से काम करें युवा IPS

नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि कानून का शासन और उसका प्रभावी क्रियान्वयन आर्थिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के विजन को साकार करने के लिए आवश्यक है कि शासन व्यवस्था संवैधानिक मूल्यों पर आधारित और पारदर्शी हो। बिरला गुरुवार को संसदीय लोकतंत्र अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (PRIDE) की ओर से आयोजित दो दिवसीय प्रशंसा पाठ्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर भारतीय पुलिस सेवा के 77वें राष्ट्रीय पुलिस बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि विधायिका द्वारा बनाए गए कानूनों और नीतियों को सिविल सेवक जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू करें।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों का कार्य और आचरण संविधान की भावना के अनुरूप होना चाहिए और उसमें बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर द्वारा प्रतिपादित जनसेवा की भावना झलकनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों को 'सेवा' और 'समर्पण' के मंत्र के साथ कार्य करना चाहिए। ईमानदारी, समर्पण और देशभक्ति के साथ काम करने वाले अधिकारी जनता का विश्वास अर्जित करते हैं और व्यक्तिगत संतुष्टि का अनुभव करते हैं। इस अवसर पर लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह ने स्वागत भाषण दिया, दिया, जबकि संयुक्त सचिव गौरव गोयल ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery