Wednesday, April, 16,2025

प्रदेश को मिले 13 नए IAS अधिकारी... मिली असिस्टेंट कलेक्टर की पहली पोस्टिंग

जयपुर: यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा-2023 के चयनित 13 आईएएस (2024 बैच) नए विकसित राजस्थान के भागीदार बनेंगे। नए अधिकारियों को जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर एंड एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के रूप में पहली पोस्टिंग दी गई है।

राजस्थान ने मांगे थे 52 आईएएस

ये सभी 18 अप्रैल को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक प्रशिक्षण अकादमी से रिलीव होंगे और हरिशचंद्र माथुर राजस्थान राज्य इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्टेशन में डीजी को रिपोर्ट करेंगे। इंस्टीट्यूट के डीजी के निर्देश पर वे अधिकारी जिलों में जाएंगे। राजस्थान ने 52 आईएएस मागे थे, लेकिन केंद्र ने 13 आईएएस को ही राजस्थान कैडर आवंटित किया है। इनमे स्वींद्र कुमार मेघवाल, चौधरी बिरजू गोपाल, अदिति यादव व मोहनलाल जाखड़ राजस्थान के ही है।

ये हैं नए आईएएस अफसर

■ सृष्टि उबास-उदयपुर जिले में पोस्टिंग दी है। ये दिल्ली की रहने वाली हैं। इन्होंने पहले ही प्रयास में छठी रैंक हासिल की है।
■ ऐश्वर्या प्रजापति-इन्हें अलवर जिले में पोस्टिंग दी गई है। ये उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। इन्होंने दूसरे प्रयास में ऑल इंडिया 10वीं रैंक हासिल की थी।
■ मेधा आनंद-इन्हें भीलवाड़ा में पोस्टिंग दी गई है। ये उत्तर प्रदेश के बरेली की हैं। उन्होंने ऑल इंडिया 13 वीं रैंक हासिल की थी।
■ स्वाति शर्मा- इन्हें बीकानेर जिले में पोस्टिंग दी है। ये झारखंड के सतना की हैं। इन्होंने 15 वीं रैंक हासिल की थी।                                                    ■ राजपूत नेहा उधव सिंह- इन्हें अजमेर पोस्टिंग दी गई है। ये महाराष्ट्र की है।
■ रोहित वर्मा- इन्हें जैसलमेर पोस्टिंग दी गई है। यह हिमाचल प्रदेश के हैं।
■ मोहनलाल जाखड़ इन्हें जोधपुर पोस्टिंग मिली है। ये राजस्थान के बाड़मेर के रहने वाले हैं।
■ स्वींद्र कुमार मेघवाल-इन्हें चित्तौड़गढ़ पोस्टिंग दी है। ये राजस्थान के सिरोही जिले के रेवदर के ही रहने वाले हैं।
■ चौधरी बिरजू गोपाल-इन्हें पाली पोस्टिंग मिली है। ये राजस्थान के ही सीकर जिले के बावड़ी गांव के रहने वाले हैं।                                                    ■ अदिति यादव-इन्हें श्रीगंगानगर लगाया है। ये राजस्थान के बहरोड की है। सेवानिवृत्त विंग कमांडर ऋषिदेव यादव की बेटी हैं।                                    ■ मृणाल कुमार- इन्हें जयपुर में पोस्टिंग मिली है। ये यूपी के रहने वाले है। ये 197 वीं रैंक हासिल कर आईएएस बने हैं।
■ आराधना चौहान- इन्हें कोटा में पोस्टिंग मिली है। ये मध्यप्रदेश के इंदौर की रहने वाली हैं।
■ भानु शर्मा को भरतपुर में पोस्टिंग मिली है। ये महाराष्ट्र के ठाणे के रहने वाले है। इन्होंने 25 वर्ष की आयु में पहली बार में परीक्षा पास की।

राजस्थान को 10 नए IPS भी मिले

गृह मंत्रालय ने अखिल भारतीय सिविल सेवा परीक्षा-23 में चयनित 200 आईपीएस अधिकारियों का कैडर आवंटन किया है। इनमें से राजस्थान को 10 आईपीएस दिए हैं। इनमें आयुष श्रोत्रिय, रिद्धिमा जैन व सुधीर प्रताप सिंह चारण राजस्थान निवासी, सिद्धार्थ श्रीवास्तव व अदिति उपाध्याय उत्तर प्रदेश, आस्था जैन दिल्ली, ऋत्विक मेहता व ज्ञानेंद्र भारती बिहार, एम.एन. भारथ आंध्र प्रदेश और सी. राजकुमार तेलंगाना के हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery