Monday, November, 23,2026

दौड़ेगी ट्रेन... राम-सीता की नगरी को जोड़ेंगे मोदी-बालेंद्र

नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह रविवार को अपनी पहली द्विपक्षीय राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। सोमवार को उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता होगी। इस दौरान दोनों देशों के बीच ऊर्जा, जलविद्युत, रेलवे, संपर्क और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होने की उम्मीद है। दोनों प्रधानमंत्री भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या और माता सीता की जन्मस्थली नेपाल के जनकपुर धाम को जोड़ने वाली सीधी रेल सेवा का भी डिजिटल माध्यम से उद्घाटन करेंगे। बालेन्द्र शाह मार्च 2026 में प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद पहली बार भारत आए हैं। दिल्ली पहुंचने पर वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने उनका स्वागत किया।

सोमवार को राष्ट्रपति भवन में उनका औपचारिक स्वागत होगा। इसके बाद वह राजघाट जाकर महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि देंगे। शाह ने रविवार रात को विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी मुलाकात की।

604 किलोमीटर का सफर 19 घंटे में

अयोध्या से जनकपुर धाम के बीच शुरू होने वाली सरयू-कमला एक्सप्रेस दोनों देशों के धार्मिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करेगी। प्रधानमंत्री मोदी और बालेन्द्र शाह सोमवार को दिल्ली से डिजिटल माध्यम से ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। अयोध्या थाम रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामिल होने का कार्यक्रम है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, अयोध्या कैंट से जनकपुर धाम के बीच करीब 604 किलोमीटर की दूरी ट्रेन लगभग 19 घंटे में तय करेगी। यात्रियों को रास्ते में ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि, नियमित यात्री सेवा 28 नवंबर से शुरू होगी। ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलेगी और इसमें वातानुकूलित तथा शयनयान श्रेणी के कोच होंगे।

10 हजार मेगावाट बिजली आयात पर भारत-नेपाल में होगी चर्चा

मोदी और शाह की बैठक में द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा देने के साथ कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं और समझौतों पर चर्चा होगी। बातचीत के बाद दोनों नेता नेपाल में चल रही कुछ परियोजनाओं का ऑनलाइन उद्घाटन भी कर सकते हैं। ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग खास तौर पर अहम रहेगा। दोनों देशों के बीच हुए दीर्घकालिक बिजली व्यापार समझौते के तहत 10 वर्षों में नेपाल से भारत को 10,000 मेगावाट तक बिजली आयात करने का प्रावधान है। फिलहाल भारत नेपाल से सालाना करीब 1,200 मेगावाट बिजली खरीद रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery