Saturday, April, 12,2025

आगामी चुनाव साथ लड़ने का लिया संकल्प

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत से उत्साहित भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने बिहार और पश्चिम बंगाल सहित आगामी सभी विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राजग की बैठक में गठबंधन को एकता और चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण, शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अजीत पवार, अपना दल (एम) की नेता अनुप्रिया पटेल समेत अन्य घटक दलों के नेता मौजूद रहे।

जन कल्याण के लिए काम करें: मोदी

बैठक में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने गठबंधन सरकारों को देश के विकास और जनता के कल्याण के लिए मजबूती से काम करने को कहा। तावड़े ने कहा कि राजग के नेताओं ने इस साल और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में प्रभावी प्रदर्शन के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया। साथ ही, हाल ही में भाजपा की चुनावी जीत पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई भी दी गई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery