Tuesday, July, 14,2026

तैयारी पूरी... अगस्त से पूरे देश में नई वोटर लिस्ट बनेगी !

नई दिल्ली: चुनाव आयोग (EC) अब बिहार के बाद पूरे देश में 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR) कराने जा रहा है। इसके तहत मतदाता सूची की गहन जांच और अपडेट की जाती है। अगस्त से इसकी शुरुआत हो सकती है। चुनाव आयोग ने सभी राज्यों में अपनी चुनावी मशीनरी को सक्रिय कर दिया है। यह फैसला सुप्रीम कोर्ट द्वारा 10 जुलाई को बिहार में SIR जारी रखने की अनुमति देने के बाद आया है। कोर्ट ने इसे संवैधानिक करार देते हुए कहा था कि यह प्रक्रिया मतदाता सूची की शुद्धता के लिए आवश्यक है। हालांकि, विपक्षी दलों ने इस प्रक्रिया का विरोध किया है और दावा किया है कि इससे कई योग्य मतदाता अपने मताधिकार से वंचित हो सकते हैं। EC के एक अधिकारी ने बताया कि 28 जुलाई के बाद पूरे देश में SIR शुरू करने पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा, क्योंकि उस दिन सुप्रीम कोर्ट में फिर से सुनवाई होनी है। इस बीच, कुछ राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों ने अपनी वेबसाइटों पर पिछली पुनरीक्षित मतदाता सूची अपलोड करना शुरू कर दिया है।

चुनाव आयोग पूरी तरह एक्शन मोड में

EC अब पूरे देश में मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए एक्शन मोड में आ गया है। आयोग का उद्देश्य है कि अगले आम चुनाव से पहले सभी राज्यों में मतदाता सूची को सही और पारदर्शी रूप से अपडेट किया जाए, जिससे अवैध मतदाता हटाए जा सकें और योग्य नागरिकों को उनका मताधिकार सुनिश्चित किया जा सके।

बिहार में विदेशी नागरिकों की पहचान

बिहार में चल रही SIR प्रक्रिया के दौरान आयोग ने जानकारी दी है कि बड़ी संख्या में बांग्लादेश, म्यांमार और नेपाल के नागरिक सामने आए हैं, जो भारत के नागरिक नहीं है। आयोग ने कहा है कि इन सभी की जांच 1 अगस्त से शुरू की जाएगी और जिनकी नागरिकता विदेशी पाई जाएगी, उनके नाम 30 सितंबर को प्रकाशित होने वाली अंतिम मतदाता सूची में शामिल नहीं किए जाएंगे। हालांकि अधिकारियों ने विदेशी नागरिकों की संख्या का आंकड़ा नहीं दिया।

बर्थ सर्टिफिकेट को लेकर स्थिति अस्पष्ट

जमा किए गए फॉर्म में कितने लोगों ने बर्थ सर्टिफिकेट जैसे सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट दिए हैं, इस पर आयोग की ओर से कोई स्पष्ट आंकड़ा नहीं दिया गया है। हालांकि अधिकारियों ने कहा कि जब भी आंकड़े सार्वजनिक किए जाएंगे, वे सकारात्मक होंगे और यह मुमकिन है कि ग्रामीण क्षेत्रों में शहरी क्षेत्रों की तुलना में अधिक लोगों के पास दस्तावेज मौजूद हों।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery