Wednesday, August, 27,2025

पांडुलिपियों में छिपा है भारतीय सनातन ज्ञान परंपरा का रहस्य

अगरतला (त्रिपुरा): भारतीय सनातन ज्ञान परंपरा का रहस्य पांडुलिपियों में छिपा है। समूची पांडुलिपियों का पठन-पाठन कर लिया जाए तो बहुत सारी ज्ञान की बातें सामने आएंगी, जो समाज के लिए कल्याणकारी होंगी। यह विचार राष्ट्रीय पांडुलिपि विज्ञान कार्यशाला में विभिन्न वक्ताओं ने व्यक्त किए। उन्होंने भारतीय ज्ञान परम्परा में पाण्डुलिपियों के महत्व का उल्लेख करते हुए वर्तमान में उनके संरक्षण, संपादन एवं प्रकाशन से संबंधित विविध पहलुओं पर प्रकाश डाला तथा राष्ट्रीय पाण्डुलिपि मिशन द्वारा इस क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। ज्ञात रहे कि ज्ञान भारतम् मिशन भारत सरकार की संस्कृति मंत्रालय की एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य देश भर में शैक्षणिक संस्थानों, संग्रहालयों, पुस्तकालयों और निजी संग्रहों में मौजूद एक करोड़ से अधिक पांडुलिपियों का सर्वेक्षण, दस्तावेजीकरण, संरक्षण और डिजिटलीकरण करके उनका एक राष्ट्रीय डिजिटल भंडार बनाना है। यह मिशन भारत की प्राचीन पांडुलिपि विरासत को संरक्षित करने
और उसे आधुनिक प्रौद्योगिकी के माध्यम से भविष्य की पीढ़ियों के लिए सुलभ बनाने के लिए शुरू किया गया है।

कार्यशाला के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय पाण्डुलिपि मिशन, नई दिल्ली के निदेशक प्रो. अनिर्वाण दाश, विशिष्ट अतिथि त्रिपुरा विश्वविद्यालय, अगरतला के साहित्य संकाय अधिष्ठाता प्रो. विनोद कुमार मिश्र, सारस्वत अतिथि के रूप में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय सदाशिव परिसर, पुरी (ओडिशा) के निदेशक प्रो. प्रभात कुमार महापात्र एवं अध्यक्ष के रूप में के.सं.वि.वि. एकलव्य परिसर अगरतला के निदेशक प्रो. मखलेश कुमार उपस्थित रहे।

देशभर से प्रतिभागी ले रहे हैं भाग

कार्यशाला के संयोजक एवं बौद्ध पाली भाषा के विभागाध्यक्ष डॉक्टर उत्तम सिंह ने बताया कि इस पंद्रह दिवसीय कार्यशाला में पूरे भारतवर्ष से कुल 35 प्रतिभागी शोधार्थी भाग ले रहे हैं। जो जेएनयू, दिल्ली, के.सं. वि.वि. पुरी परिसर (ओडिशा), उत्तराखण्ड, जयपुर, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, संस्कृत विश्वविद्यालय नलवारी (असम), नव नालन्दा विश्वविद्यालय, बिहार व उत्तरप्रदेश, त्रिपुरा, मणिपुर, कर्नाटक आदि स्थानों से आए हैं। कार्यशाला का प्रारम्भ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के पूजन, डॉ. प्रकाशरंजन मिश्र के वैदिक मंगलाचरण एवं के.सं.वि.वि. के कुलगीत से हुआ। अतिथियों का स्वागत पुष्पमाला एवं अंगवस्त्र से एकलव्य परिसर के निदेशक प्रो. मखलेश कुमार तथा वाचिक स्वागत साहित्य विद्याशाखा प्रमुख प्रो. सुशान्त कुमार राज ने किया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery