Tuesday, August, 12,2025

मोदी 4078 दिन पीएम, इंदिरा के कार्यकाल से निकले आगे

नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी भारत के लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे पीएम बन गए हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 4077 दिनों का रिकॉर्ड तोड़ा है। पीएम मोदी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री पद पर 4078 दिन पूरे कर लिए हैं। सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड जवाहरलाल नेहरू के नाम है। वो 15 अगस्त, 1947 से 27 मई, 1964 तक यानी लगातार कुल 6130 दिन तक इस पद पर रहे। पीएम मोदी नेहरू के रिकॉर्ड से 2048 दिन पीछे हैं। हालांकि, पीएम मोदी पहले ही तीन लगातार लोकसभा चुनाव जीतने के मामले में नेहरू की बराबरी कर चुके हैं। अगर वो 2029 का लोकसभा चुनाव जीतने के बाद प्रधानमंत्री बनते हैं, तो लगातार पीएम बनने का रिकॉर्ड भी टूट सकता है। यह एक बड़ी उपलब्धि होगी।

4,850 करोड़ की लाइन ऑफ क्रेडिट का ऐलान

माले। ब्रिटेन की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर मालदीव पहुंचे, जहां उनका गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत हुआ। राष्ट्रपति मोहम्मद मुझ्ज्जू ने एयरपोर्ट पर मोदी का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय बैठक की, जिसमें भारत ने मालदीव को 4,850 करोड़ रुपए की लाइन ऑफ क्रेडिट (कर्ज) दिया और फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर चर्चा की। दोनों देशों के 60 वर्षों के कूटनीतिक संबंधों पर स्मारक डाक टिकट जारी किया गया। मालदीव में 6 कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट भी शुरू हुए। यह पीएम मोदी की मालदीव की तीसरी यात्रा है। वे 26 जुलाई को मालदीव के 60 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।
 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery