Tuesday, March, 24,2026

मोदी ने रचा इतिहास, सबसे लंबे समय तक 'हेड ऑफ गवर्नमेंट'

नई दिल्ली: भारत के राजनीतिक इतिहास में एक नया रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। पीएम नरेंद्र मोदी अब देश में सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख (हेड ऑफ गवर्नमेंट) रहने वाले नेता बन गए हैं। गुजरात के सीएम और प्रधानमंत्री दोनों पदों पर अपने कार्यकाल को मिलाकर मोदी ने कुल 8,931 दिन पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने पवन कुमार चामलिंग के 8,930 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

प्रधानमंत्री के रूप में रिकॉर्ड

  • 2014 में मोदी देश के प्रधानमंत्री बने और तब से लगातार तीन बार 2014, 2019 और 2024 लोकसभा चुनाव जीतकर सत्ता में बने हुए हैं। 22 मार्च 2026 तक वे बतौर प्रधानमंत्री 4,318 दिन पूरे कर चुके हैं।
  • मोदी ने इंदिरा गांधी के 4,077 दिनों के लगातार कार्यकाल का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया है, जिससे वे देश के दूसरे सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री बने हैं।
  • सबसे लंबा कार्यकाल अब भी जवाहरलाल नेहरू के नाम है, जो 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक कुल 6,126 दिनों तक इस पद पर रहे। मोदी अभी इस रिकॉर्ड से लगभग 1,800 दिन पीछे हैं।

गुजरात से दिल्ली तक का सफर

17 सितंबर 1950 को जन्मे मोदी का सार्वजनिक जीवन कम उम्र में ही शुरू हो गया था। वे बचपन में महागुजरात आंदोलन से जुड़े और बाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ सक्रिय हो गए। 7 अक्टूबर 2001 को वे बिना विधायक बने गुजरात के 14 वें मुख्यमंत्री नियुक्त किए गए। इसके बाद उन्होंने 2002, 2007 और 2012 में चुनाव जीतकर लगातार चार बार राज्य की कमान संभाली। कुल मिलाकर वे करीब 14 साल तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे, जो राज्य के इतिहास में सबसे लंबा कार्यकाल है।

मोदी के नाम अन्य उपलब्धियां

  • यह उपलब्धि अकेली नहीं है। नरेंद्र मोदी गुजरात के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले मुख्यमंत्री रहे हैं। साथ ही, वे ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिनके पास मुख्यमंत्री के तौर पर सबसे अधिक प्रशासनिक अनुभव है।
  • वे आजादी के बाद जन्म लेने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री भी हैं। इसके अलावा लगातार तीन लोकसभा चुनाव जीतकर सत्ता में वापसी करना भी उनकी बड़ी राजनीतिक उपलब्धियों में शामिल है।
  • मोदी का यह नया रिकॉर्ड उनके लंबे राजनीतिक सफर और लगातार जनसमर्थन को दर्शाता है और आने वाले वर्षों में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वे नेहरू के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ पाते हैं।

रिकॉर्ड टूटाः इससे पहले सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के नाम था। उन्होंने 1994 से 2019 तक करीब 24 साल 165 दिन तक मुख्यमंत्री पद संभाला। चामलिंग ने यह रिकॉर्ड ज्योति बसु को पीछे छोड़कर बनाया था, जो पश्चिम बंगाल में 23 साल तक मुख्यमंत्री रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery